समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी आकर्षक प्रस्तुति दी गई, जिसमें स्थानीय कलाकारों और युवाओं ने होली गीतों व लोकनृत्य के माध्यम से वातावरण को उल्लासमय बना दिया। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। विकास सिंह ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और नई पीढ़ी को परंपराओं से परिचित कराते हैं।
कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र में निरंतर जनसंपर्क और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। आयोजन में कई गणमान्य लोग एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।