विकास सिंह ने कहा कि भभुआ विधानसभा क्षेत्र की जनता विभिन्न उम्मीदों के साथ अपने प्रतिनिधियों का चयन करती है और जनसमस्याओं के समाधान के लिए नियमित जनता दरबार का आयोजन उपयोगी हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि कई लोग अपनी समस्याओं को लेकर भटकते रहते हैं, ऐसे में उन्हें समय पर सुनवाई मिलना आवश्यक है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि वे महापुरुषों की विचारधारा पर चलते हुए हर जरूरतमंद की सहायता के लिए प्रयासरत रहेंगे। विकास सिंह ने बुजुर्ग महिला को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और यथासंभव समाधान कराने की कोशिश की जाएगी।