Vikash Singh
  • होम
  • जानें
  • अपडेट
  • संपर्क
  • जन सुनवाई

नकारने से और नासूर बन जाएगी मौसम परिवर्तन की समस्या

  • By
  • Vikash Singh
  • November-22-2018

24वां कन्वेंशन ऑफ द पार्टीज अर्थात कोप-24 के माध्यम से आगामी 2 से 14 दिसम्बर 2018 तक पोलैण्ड के शहर काटोवाइस में जलवायु परिवर्तन की गंभीर समस्या पर चिंतन होगा। इस बार का चिंतन इसलिए अधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि इस समस्या में सबसे बड़े सहभागी देश अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा मौसम परिवर्तन की विश्वव्यापी समस्या को पहले ही नकारा जा चुका है। अमेरिका द्वारा मौसम परिवर्तन के अंतराष्ट्रीय समझौते से अपने आप को पहले ही अलग कर लिया गया है। ट्रम्प का यह फैसला सभी के लिए चौंकाने वाला था। ट्रम्प के इस निर्णय से दुनियाभर के पर्यावरणविद् सकते में हैं क्योंकि अन्तर्राष्ट्रीय बिरादरी के दबाव में जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के समय मौसम परिवर्तन पर अमेरिका का रूख कुछ सकारात्मक बना था लेकिन ट्रम्प के इस निर्णय ने पूरी दुनिया को एक झटका दे दिया। अमेरिका के इस निर्णय से पेरिस समझौते में आनाकानी करते हुए जुड़े देश भी अगर अब बेलगाम हो जाएं तो कोई ताज्जुब नहीं होना चाहिए। ट्रम्प अपने चुनाव प्रचार के दौरान से ही मौसम परिवर्तन की समस्या को मात्र कुछ देशों व वैज्ञानिकों का हव्वा मानते रहे हैं जबकि दुनिया धरती के बढ़ते तापमान से लगातार जूझ रही है। ऐसे कठिन समय में दुनिया का सबसे प्रभावशाली व्यक्ति एक विश्वव्यापी समस्या को दरकिनार करके उससे अलग हो चुका है। अब यह भी तय है कि भविष्य में इस विषय पर बड़े नीतिगत बदलाव होंगे। जिनकी पहल पोलैण्ड में हाने वाले मौसम परिवर्तन सम्मेलन में होती दिखने की प्रबल सम्भवना है।

संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की मून ने अपने पहले ही सम्बोधन में दुनिया को आगाह किया था कि जलवायु परिवर्तन भविष्य में युद्ध और संघर्ष की बडी वजह बन सकता है। बाद में जब संयुक्त राष्ट्र द्वारा मौसम परिवर्तन के संबंध में अपनी रिपोर्ट पेश की गई तो उससे इसकी पुष्टि भी हो गई थी। संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्व महासचिव स्वर्गीय कोफी अन्नान भी मौसम परिवर्तन पर अपने पूरे कार्यकाल में चिंता जताते रहे। दुनियाभर के पर्यावरण विशेषज्ञ भी पिछले दो दशकों से चीख-चीख कर कह रहे हैं कि अगर पृथ्वी व इस पर मौजूद प्राणियों के जीवन को बचाना है तो मौसम परिवर्तन को रोकना होगा। विश्व मेट्रोलॉजिकल ऑरगेनाइजेशन व यूनाइटेड नेशन्स के पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा वर्ष 1988 में गठित की गई समिति इंटरगवर्नमेंटल पैनल ऑन क्लाइमेट चेंज के पूर्व अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र कुमार पचौरी व अमेरिका के पूर्व उप राष्ट्रपति अल गोर को नोबल समिति द्वारा वर्ष 2007 में शांति का नोबल पुरस्कार दिए जाने से विषय की गंभीरता स्वतः ही स्पष्ट हो गई थी लेकिन डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा इस ज्वलंत समस्या को नकारना दुनियाभर के पर्यावरणविदों को चिंता में डाल रहा है। डोनाल्ड ट्रम्प चूंकि व्यापारी भी हैं तो यह मानकर भी चला जा रहा है कि क्लाइमेट चेंज संधि के चलते ऐसे स्थानों से गैस और तेल नहीं निकाल पा रहे हैं जिनको कि प्रतिबंधित किया हुआ है।

डोनाल्ड ट्रम्प के इस रूख से कुछ गरीब और विकासशील देश जरूर खुश होंगे जोकि अपने देश के विकास में मौसम परिवर्तन की संधि को बाधा मानकर चल रहे हैं। भारत के संदर्भ में यह देखने वाली बात होगी कि हमारी सरकार इस निर्णय को कैसे लेती है? भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी मौसम परिवर्तन की समस्या पर गंभीर नजर आते हैं। नरेन्द्र मोदी ने गत वर्ष अपनी लंदन यात्रा के दौरान कहा था कि विश्व के सामने दो सबसे बड़े संकट हैं एक तो आतंकवाद दूसरा क्लाइमेट चेंज और इन दोनों समस्याओं से लड़ने के लिए गांधी दर्शन पर्याप्त है। ट्रम्प का रूख मोदी के एकदम विपरीत है, भारत की तरह ही यूरोपीय देशों को भी मौसम परिवर्तन पर अमेरिका के साथ कदम ताल मिलाने में दिक्कत जरूर आएगी।

अतीत में मौसम परिवर्तन की समस्या को लेकर जहां गरीब व विकासशील देश हमेशा ही दबाव महसूस करते रहे हैं, वहीं अमीर देश अपने यहां कार्बन के स्तर को कम करने के लिए अपनी सुविधाओं व उत्पादन में कमी लाने के लिए ठोस कदम उठाते नहीं दिखे हैं। इस विषय पर पेरिस से लेकर मोरक्को सम्मेलनों में जितने भी मंथन हुए हैं, सबमें अमृत विकसित व अमीर देशों के हिस्से ही आया है जबकि विष का पान गरीब और विकासशील देशों को करना पड़ा है।

वैसे क्लाइमेट चेंज के विषय में अमेरिका के पूववर्ती राष्ट्रपतियों का रूख भी कोई बहुत उत्साहजनक नहीं रहा है क्योंकि सन् 1997 में क्योटो में हुए सम्मेलन में दुनिया में ग्रीन हाउस गैस के उत्सर्जन के संबंध में की गई संधि में प्रत्येक देश को सन् 2012 तक ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में वर्ष 1990 के मुकाबले 52 प्रतिशत तक की कमी करना तय किया गया था। इस संधि को सन् 2001 में बॉन में हुए जलवायु सम्मेलन में अंतिम रूप दिया गया था। इस संधि पर दुनिया के अधिकतर देशों द्वारा अपनी सहमति भी दी गई थी। गौरतलब है कि पर्यावरण विशेषज्ञ ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन के स्तर को 2 प्रतिशत करने के हक में थे, लेकिन अमेरिका जहां पर दुनिया की कुल आबादी के मात्र 4 प्रतिशत लोग ही बसते हैं, वह इस पर सहमत नहीं हुआ था हालांकि सन् 1997 में क्योटो संधि के दौरान बिल क्लिंटन द्वारा इस पर सहमति जताई गई थी लेकिन जार्ज डब्ल्यू बुश ने राष्ट्रपति बनने के पश्चात् इसको मानने से इनकार कर दिया था और फिर बराक ओबामा भी अपने हितों को सुरक्षित करते हुए कुछ बदलावों के साथ बुश की नीतियों को ही आगे बढ़ाते दिखे थे। उस समय अमेरिका के इस रवैये से क्योटो संधि का भविष्य ही संकट में पड़ गया था। लेकिन प्रारम्भ में क्योटो संधि पर झिझकने वाले रूस के इससे जुड़ जाने के कारण दुनिया के अन्य ऐसे देशों पर दबाव बना जोकि इससे बचते रहे थे। इसका श्रेय रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की दूरदर्शिता को जाता है। उस समय अमेरिका के 138 मेयर ने इस संधि के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया था। जैसे के ट्रम्प के रूख से जाहिर हो रहा है कि वे पुतिन के प्रसंशक हैं ऐसे में मौसम परिवर्तन पर दोनों का दोस्ताना कैसे आगे बढ़ेगा अगर ट्रम्प और पुतिन की रणनीति मौसम परिवर्तन को लेकर ट्रम्प की राह चली तो यह पर्यावरण हितैषी नहीं होगा। अमेरिका के अधिकतर उद्योग तेल व कोयले पर आधारित हैं इसलिए वहां अधिक कार्बन डाइ ऑक्साइड का उत्सर्जन होता है। ब्रिटेन के एक व्यक्ति के मुकाबले अमेरिका का प्रत्येक नागरिक दो गुणा अधिक कार्बन डाइ ऑक्साइड गैस का अत्सर्जन करता है। जबकि भारत विश्व में कुल उत्सर्जित होने वाली ग्रीन हाउस गैसों का मात्र तीन प्रतिशत ही उत्सर्जन करता है।

यूनाइटेड नेशन्स की रिपोर्ट के अनुसार अगर ग्रीन हाउस गैसों पर रोक नहीं लगाई गई तो वर्ष 2100 तक ग्लेशियरों के पिघलने के कारण समुद्र का जल स्तर 28 से 43 सेंटीमीटर तक बढ जाएगा। उस समय पृथ्वी के तापमान में भी करीब तीन डिग्री सेल्शियस की बढोत्तरी हो चुकी होगी। ऐसी स्थितियों में सूखे क्षेत्रों में भयंकर सूखा पडेगा तथा पानीदार क्षेत्रों में पानी की भरमार होगी। वर्ष 2004 में नैचर पत्रिका के माध्यम से वैज्ञानिकों का एक दल पहले ही चेतावनी दे चुका है कि जलवायु परिवर्तन से इस सदी के मध्य तक पृथ्वी से जानवरों व पौधों की करीब दस लाख प्रजातियां लुप्त हो जाएंगी तथा विकासशील देशों के करोडों लोग भी इससे प्रभावित होंगे। रिपोर्ट के संबंध में ओस्लो स्थित सेंटर फॉर इंटरनेशनल क्लाइमेट एंड एन्वायरन्मेंट रिसर्च के विशेषज्ञ पॉल परटर्ड का कहना है कि आर्कटिक की बर्फ का तेजी से पिघलना ऐसे खतरे को जन्म देगा जिससे भविष्य में निपटना मुश्किल होगा। रिपोर्ट का यह तथ्य भारत जैसे कम गुनहगार देशों को चिन्तित करने वाला है कि विकसित देशों के मुकाबले कम ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जित करने वाले भारत जैसे विकासशील तथा दुनिया के गरीब देश इससे सर्वाधिक प्रभावित होंगे।

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट हमें आगाह कर रही है कि धरती के सपूतों सावधान धरती गर्म हो रही है। वायुमण्डल में ग्रीन हाउस गैसों (कार्बन डाइ ऑक्साइड, मीथेन व क्लोरो फ्लोरो कार्बन आदि) की मात्रा में इजाफ़ा हो रहा है। यही कारण है कि धरती का तापमान लगातार बढ़ रह है। ओजोन परत छलनी हो रही है, जिसके कारण सूर्य की पराबैंगनी किरणे सीधे मानव त्वचा को रौंध रही हैं। ग्लेशियर पिघल रहे हैं तथा समुद्रों का जल स्तर बढ़ रहा है। बेमौसम बरसात और हद से ज्यादा बर्फ पड़ना अच्छे संकेत नहीं हैं। इस रिपोर्ट ने सम्पूर्ण विश्व को दुविधा में डाल दिया है। सब के सब भविष्य को लेकर चिन्तित नजर आ रहे हैं। इस विषय पर औधोगिक देशों का रवैया अभी भी ढुल-मुल ही बना हुआ है।

बान की मून ने अपने कार्यकाल में अमेरिका से भी आग्रह किया था कि वह ग्लोबल वार्मिंग के खतरे को कम करने के लिए सम्पूर्ण विश्व की अगुवाई करे लेकिन अमेरिका क्योटो संधि तक पर सहमत नहीं हुआ, जबकि दुनिया में कुल उत्सर्जित होने वाली ग्रीन हाउस गैसों का एक चौथाई अकेले अमेरिका उत्सर्जन करता है। अमेरिका अपने व्यापारिक हितों पर तनिक भी आंच नहीं आने देना चाहता है। अमेरिका कार्बन डाइ ऑक्साइड उत्सर्जन के अधिकार अफ्रीकी देशों से पैसे देकर खरीदना चाहता है लेकिन अपने यहां कार्बन डाइ ऑक्साइड की मात्रा में कमी नहीं लाना चाहता। ऐसे में मौसम परिवर्तन की समस्या को लेकर डोनाल्ड ट्रम्प का बेपरवाह रूख अमेरिका को निरंकुश बना सकता है जिसके परिणाम अच्छे नहीं होंगें।

नोबल पुरूस्कार विजेता वांगरी मथाई का यह कथन कि जो भी देश क्योटो संधि से बाहर हैं वे अपनी अति उपभोक्तावाद की शैली को बदलना नहीं चाहते सही है क्योंकि वातावरण में हमारे बदलते रहन-सहन व उपभोक्तावाद के कारण ही अधिक मात्रा में ग्रीन हाउस गैसें उत्सर्जित हो रही हैं। जिस कारण से जलवायु में लगातार परिवर्तन हो रहे हैं। अगर दुनिया के तथाकथित विकसित देशों द्वारा अपने रवैये में बदलाव नहीं लाया गया तो पृथ्वी पर तबाही तय है। इस तबाही को कुछ हद तक सभी देश महसूस भी करने लगे हैं तथा भविष्य की तबाही का आइना हॉलीवुड फिल्म “द डे आफ्टर टूमारो” के माध्यम से दुनिया को परोसा भी गया। गर्मी-सर्दी का बिगड़ता स्वरूप रोज-रोज आते समुद्री तूफान किलोमीटर की दूरी तक पीछे खिसक चुके ग्लेशियर मैदानी क्षेत्रों के तपमान का माइनस में जाना आदि ये सब कुछ बुरे दौर का आगाज है।

विश्व का जो भी बडा आयोजन आज हो रहा है उसमें मौसम परिवर्तन को रोकने की बात कही जा रही है। यहां तक कि आइफा भी इसके लिए आगे आया है। सार्क के सम्मेलनों में भी इस पर चर्चा की जाने लगी है। वर्ष 2002 में काठमांडू में हुए सार्क सम्मेलन में मालदीव के राष्ट्रपति मामून अब्दुल गयूम ने अपनी चिंता प्रकट करते हुए कहा था कि अगर धरती का तापमान इसी तेजी से बढता रहा तो मालदीव जैसे द्वीप शीघ्र ही समुद्र में समा जाएंगे। उनकी यह चिंता उन देशों व द्वीपों पर भी लागू होती है जोकि समुद्र के किनारों या उसके बीच में स्थित हैं।

वर्ष 2002 में ही जलवायु परिवर्तन पर दिल्ली में हुए एक सम्मेलन में जो घोषणापत्र जारी हुआ था उसमें मौजूद 186 देशों में से अधिकतर देश इस बात पर सहमत थे कि ग्रीन हाउस गैसों में कमी लाई जानी चाहिए। लेकिन यूरोपीय संघ कनाडा व जापान जैसे देश इससे नाखुश थे। इस सम्मेलन में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई का यह कहना कि जो देश अधिक प्रदूषण फैलाते हैं, उन्हें प्रदूषण रोकने के लिए अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए भी इन देशों को चुभ गया था। तथाकथित विकसित व औधोगिक देश अपने विकास में किसी भी प्रकार का रोडा नहीं चाहते हैं। वे अपनी मर्जी के मालिक बने हुए हैं।

कोटावाइस के सम्मेलन में देखना होगा कि अमेरिका का रूख क्या रहा है। अगर अमेरिका अपने रूख में कुछ बदलाव करता है तो सम्मेलन के परिणाम अच्छे निकल सकते हैं लेकिन अगर अमेरिका अपनी हठधर्मिता पर अड़ा रहा तो यह सम्मेलन भी विवाद की भेट चढ़ सकता है। ऐसे कठिन समय में दुनिया के अगवा देश के प्रमुख डोलाल्ड ट्रम्प ने अगर इस विषय पर अपनी नीति में बदलाव नहीं किया तो दुनिया में अव्यवस्था होनी तय है और फिर दुनिया में बहस एक नए सिरे से प्रारम्भ होगी। उस बहस के नतीजे क्या होंगे अभी उसका आंकलन करना कठिन है लेकिन इतना तय है कि पर्यावरण के लिए परिणाम अच्छे नहीं होंगे और दुनिया एक नए सिरे से दो धड़ों में बंटी दिखेगी। बीमारी को अगर नजर अंदाज किया जाएगा तो तय है कि वह बढ़कर नासूर बनेगी ही।


हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

विकास सिंह-पिंगली वेंकैया जी की जयंती  पर उन्हें  शत शत नमन

विकास सिंह-पिंगली वेंकैया जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन

शुभ दिवस की आपको मंगलकामनाएँ, आशा है आप जन एवं राष्ट्र हित में कार्य करते रहने में मेरा सहयोग देते रहेंगे....

विकास सिंह - जिला परिषद सदस्य ने मोकारी गांव में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत अवरुद्ध पड़ी सड़क के निर्माण की उठाई मांग

विकास सिंह - जिला परिषद सदस्य ने मोकारी गांव में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत अवरुद्ध पड़ी सड़क के निर्माण की उठाई मांग

मोकारी गांव में मुख्यमंत्री ग्राम योजना से हो रहे सड़क निर्माण में बड़ा घोटाला सामने आ रहा है, जिला परिषद सदस्य विकास सिंह ने हाल ही में जनता ...

विकास सिंह - आजादी के अमृत महोत्सव पर भभुआ शहर के पटेल चौक से निकाली गई स्काउट एंड गाइड रैली

विकास सिंह - आजादी के अमृत महोत्सव पर भभुआ शहर के पटेल चौक से निकाली गई स्काउट एंड गाइड रैली

आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर भभुआ शहर के पटेल चौक से स्काउट एंड गाइड के द्वारा भव्य रैली निकली गयी। इस दौरान व्यापक स्तर पर परेड का आयोजन ...

विकास सिंह - जहरीले जीव के काटने से 22 वर्षीय रोहित राम की मृत्यु, जिप सदस्य ने दिया आर्थिक सहयोग

विकास सिंह - जहरीले जीव के काटने से 22 वर्षीय रोहित राम की मृत्यु, जिप सदस्य ने दिया आर्थिक सहयोग

भभुआ प्रखंड के दुमदुम गांव में बिच्छू के काटने से 22 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई। मृतक रोहित राम लोरिक राम का पुत्र था और बेहद गरीब परिवार स...

विकास सिंह - कैमूर में घटी हृदय विदारक घटना,  आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों ने जान गवाईं

विकास सिंह - कैमूर में घटी हृदय विदारक घटना, आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों ने जान गवाईं

कैमूर में घटित हुई हृदय विदारक घटना में आकाशीय बिजली गिरने से आज चार लोगों की मृत्यु हो गई, जिनमें 3 पुरुष और 1 महिला शामिल है। इस दुखद घटना...

विकास सिंह - मोकारी वासियों के लिए आवागमन होगा सुगम, 1157000 रुपये से हो रहा है पीसीसी सड़क का निर्माण

विकास सिंह - मोकारी वासियों के लिए आवागमन होगा सुगम, 1157000 रुपये से हो रहा है पीसीसी सड़क का निर्माण

कैमूर जिले को विकास की ओर अग्रसर करते हुए जिला परिषद सदस्य श्री विकास सिंह उर्फ लालू पटेल के द्वारा बेहद महत्वपूर्ण योजना का शिलान्यास आज मो...

विकास सिंह - भभुआ में अली सर के कोचिंग सेंटर में ओपन सेमीनार का हुआ आयोजन, मुख्य अतिथि के तौर पर की शिरकत

विकास सिंह - भभुआ में अली सर के कोचिंग सेंटर में ओपन सेमीनार का हुआ आयोजन, मुख्य अतिथि के तौर पर की शिरकत

छात्र-छात्राओं के सुनहरे भविष्य के लिए भभुआ शहर में कल्याण अस्पताल के निकट स्थित पटेल चौक पर अली सर के द्वारा ओपन सेमीनार का आयोजन किया गया ...

विकास सिंह - पलका गांव में 15वें वित्त की राशि 736000 रुपये की लागत से होगा पुल निर्माण, ग्रामीणों में हर्ष की लहर

विकास सिंह - पलका गांव में 15वें वित्त की राशि 736000 रुपये की लागत से होगा पुल निर्माण, ग्रामीणों में हर्ष की लहर

आज जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने भभुआ प्रखण्ड दुमदुम पंचायत क्षेत्र के पलका गांव में 15वां वित्त की राशि से नए पुल का उद्घा...

विकास सिंह - छात्रों को मिलेगी आवागमन की सुविधा, निषाद बिन्द छात्रावास भवन तक सड़क निर्माण कार्य का हुआ भूमि पूजन

विकास सिंह - छात्रों को मिलेगी आवागमन की सुविधा, निषाद बिन्द छात्रावास भवन तक सड़क निर्माण कार्य का हुआ भूमि पूजन

देश की आजादी के 75 वर्ष बाद भी कुछ स्थानों के हालात ऐसे हैं कि आज भी छात्रों को शिक्षा प्राप्ति के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, एक ओर जहां देश...

विकास सिंह - तेज रफ्तार ट्रक ने अखबार विक्रेता को रौंदा, आक्रोशित ग्रामीणों ने एकता चौक को किया जाम

विकास सिंह - तेज रफ्तार ट्रक ने अखबार विक्रेता को रौंदा, आक्रोशित ग्रामीणों ने एकता चौक को किया जाम

भभुआ थाना के अंतर्गत आने वाले दुमदुम गाँव के श्री जगदीश चौरसिया के पुत्र 20 वर्षीय मुकेश चौरसिया की आज सडक दुर्घटना में मृत्यु हो गयी। जिससे...

विकास सिंह - मुसहर सेवरी टोला में पानी की समुचित व्यवस्था एवं सार्वजनिक चबूतरा का हो रहा है निर्माण

विकास सिंह - मुसहर सेवरी टोला में पानी की समुचित व्यवस्था एवं सार्वजनिक चबूतरा का हो रहा है निर्माण

महुवत पंचायत के मोहन डडवाँ गाँव में लोगों को अब पेयजल की समस्या से राहत मिलने जा रही है। जिला परिषद सदस्य विकास सिंह ने ग्रामीण जनों की मूलभ...

विकास सिंह - आकाशीय बिजली गिरने से जान गंवाने वाले पारसनाथ पासवान को मुआवजा दिलाने की रखी मांग

विकास सिंह - आकाशीय बिजली गिरने से जान गंवाने वाले पारसनाथ पासवान को मुआवजा दिलाने की रखी मांग

भभुआ प्रखंड दुमदुम पंचायत के सारंगपुर गांव में शिवपरसन पासवान के पिता 55 वर्षीय श्री पारसनाथ पासवान की मृत्यु आकाशीय बिजली गिरने के कारण हो ...

विकास सिंह - मिव पंचायत के सीतमपुरा गाँव में नाली निर्माण कार्य शुरू, जल भराव की समस्या से मिलेगी राहत

विकास सिंह - मिव पंचायत के सीतमपुरा गाँव में नाली निर्माण कार्य शुरू, जल भराव की समस्या से मिलेगी राहत

विकास कार्य की ओर एक कदम ओर आगे बढ़ाते हुए आज भभुआ प्रखंड मिव पंचायत के सीतमपुरा गाँव में जिला पंचायत सदस्य विकास सिंह ने नाली निर्माण कार्य ...

विकास सिंह - भभुआ कुदरा में पुलिस प्रशासन के प्रति जनता का आक्रोश, जिला परिषद सदस्य पहुंचे मौके पर

विकास सिंह - भभुआ कुदरा में पुलिस प्रशासन के प्रति जनता का आक्रोश, जिला परिषद सदस्य पहुंचे मौके पर

भभुआ कुदरा में आज ग्रामीण ने घंटों जाम किया और पुलिस प्रशासन के प्रति अपनी नाराजगी जाहीर की। दरअसल आज सोहन थाना अन्तर्गत कुकुराढ गाँव मे रात...

विकास सिंह - भभुआ में सड़क निर्माण कार्य में अनियमितताओं की हुई जांच

विकास सिंह - भभुआ में सड़क निर्माण कार्य में अनियमितताओं की हुई जांच

कैमूर के भभुआ जिले में पीसीसी सड़क निर्माण में मिल रही अनियमितताओं के चलते लोगों में नाराजगी है। गौरतलब है कि ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा भभुआ...

विकास सिंह - जिला परिषद कैमूर के कार्यालय में पूर्व जिला परिषद का किया गया भव्य स्वागत

विकास सिंह - जिला परिषद कैमूर के कार्यालय में पूर्व जिला परिषद का किया गया भव्य स्वागत

आज जिला परिषद कैमूर के कार्यालय के अंतर्गत पूर्व जिला परिषद सदस्य चंचल मिश्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान माल्यार्पण करते हुए एवं बुके...

विकास सिंह - वंदे भारत समाचार की ओर से मिला "कैमूर जिला कोहिनूर सम्मान"

विकास सिंह - वंदे भारत समाचार की ओर से मिला "कैमूर जिला कोहिनूर सम्मान"

विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल, बिहार के कैमूर जिले से निकले एक ऐसे युवा हैं, जिनके हौंसलों और संघर्ष को समस्त कैमूर जिला बयां करता है। कैमूर (भ...

विकास सिंह - दिव्यांग जन कल्याण समिति ट्रस्ट के कार्यालय का भभुआ में हुआ उद्घाटन

विकास सिंह - दिव्यांग जन कल्याण समिति ट्रस्ट के कार्यालय का भभुआ में हुआ उद्घाटन

विकलांग साथियों के लिए एक सुनहरी पहल करते हुए आज कैमूर के भभुआ में वार्ड 25 में दिव्यांग जन कल्याण समिति ट्रस्ट के कार्यालय का उद्घाटन भभुआ ...

विकास सिंह - सदर प्रखंड के कुकढ़ी गांव में जिला पार्षद ने किया पल निर्माण कार्य का शिलान्यास

विकास सिंह - सदर प्रखंड के कुकढ़ी गांव में जिला पार्षद ने किया पल निर्माण कार्य का शिलान्यास

पिछले काफी वर्षों से बरसात के मौसम में आवागमन की परेशानी झेल रहे सदर प्रखंड के कुकढ़ी गांव के निवासियों को जल्द ही बड़ी समस्या से राहत मिलने ज...

विकास सिंह - डुमरैठ गाँव मे स्टार स्पोटिंग क्लब के द्वारा क्रिकेट टूनामेंट का हुआ आयोजन

विकास सिंह - डुमरैठ गाँव मे स्टार स्पोटिंग क्लब के द्वारा क्रिकेट टूनामेंट का हुआ आयोजन

भभुआ प्रखंड थाना क्षेत्र के अन्तर्गत डुमरैठ गाँव मे स्टार स्पोटिंग क्लब के तत्वावधान में क्रिकेट टूनामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अत...

विकास सिंह - युवक के साथ हुआ दुखद हादसा, जिप सदस्य ने दिया सहायता का भरोसा

विकास सिंह - युवक के साथ हुआ दुखद हादसा, जिप सदस्य ने दिया सहायता का भरोसा

रामपुर प्रखण्ड के सबार थाना क्षेत्र के बाराडीह निवासी 22 वर्षीय जीतन चौधरी के साथ हुए एक बेहद दुखद हादसे में दुर्गवाती रेलवे लाइन स्टेशन पर ...

विकास सिंह - रुद्रवार कला गांव में श्री रंजीत राम की माताजी का हुआ निधन, सांत्वना देने पहुंचे विकास सिंह

विकास सिंह - रुद्रवार कला गांव में श्री रंजीत राम की माताजी का हुआ निधन, सांत्वना देने पहुंचे विकास सिंह

"मां मात्र एक शब्द नहीं बल्कि पूरा संसार है, या फिर कहें सभी खुशियों का सार है। प्रेम, स्नेह, ममता की देवी माँ न होती तो यह सृष्टि न होती। ज...

विकास सिंह - जागेबराव पंचायत क्षेत्र के खुर्माबाद गाँव में गरीब किसान का घर हुआ जल कर राख, विकास सिंह ने मदद को आगे बढ़ाया हाथ

विकास सिंह - जागेबराव पंचायत क्षेत्र के खुर्माबाद गाँव में गरीब किसान का घर हुआ जल कर राख, विकास सिंह ने मदद को आगे बढ़ाया हाथ

भभुआ प्रखंड के जागेबराव पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत खुर्माबाद गाँव में एक गरीब व्यक्ति महेश राम के घर में अचानक आग लगने से उनका घर जल कर खाख ह...

विकास सिंह - भभुआ प्रखंड के डीहरमा गाँव में श्री राजकुमार बिंद के निधन की सूचना पर पहुंचे जिप सदस्य

विकास सिंह - भभुआ प्रखंड के डीहरमा गाँव में श्री राजकुमार बिंद के निधन की सूचना पर पहुंचे जिप सदस्य

हमेशा की भांति भभुआ विधानसभा की जनता के सुख-दुख में खड़े रहने वाले जिला परिषद सदस्य विकास सिंह एक ऐसे नेता के तौर पर जाने जाते हैं, जो अपनी ज...

विकास सिंह - साथियों के घर पहुंचकर विकास सिंह जी ने दी ईद-उल-फ़ितर की मुबारकबाद

विकास सिंह - साथियों के घर पहुंचकर विकास सिंह जी ने दी ईद-उल-फ़ितर की मुबारकबाद

ईद-उल-फ़ितर के मुबारक मौके पर भभुआ में धूम रही, इस मौके पर सुबह इदगाहों में नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। छोटे बच्चों में भी...

विकास सिंह - सिकठी गांव में बसपा प्रदेश महासचिव जी के दुख में शरीक हुए जिला परिषद सदस्य

विकास सिंह - सिकठी गांव में बसपा प्रदेश महासचिव जी के दुख में शरीक हुए जिला परिषद सदस्य

इस दुनिया में सबसे बड़ा सच यह है कि जिसका जन्म हुआ है उसकी मृत्यु भी निश्चित है। यही बात मनुष्य के जीवन पर भी लागू होती है। हम सभी अपने अपने...

विकास सिंह - भभुआ विधानसभा क्षेत्र में हुआ विकास कार्य का आगाज, 30 लाख की योजना से बहूरेंगे दुमदुम गांव स्थित शमशान के दिन

विकास सिंह - भभुआ विधानसभा क्षेत्र में हुआ विकास कार्य का आगाज, 30 लाख की योजना से बहूरेंगे दुमदुम गांव स्थित शमशान के दिन

भभुआ विधानसभा क्षेत्र में दुमदुम गांव स्थित शमशान घाट का कायाकल्प करने का काम जल्द शुरू होने वाला है। कैमूर के उचित विकास के लिए सक्रियता से...

विकास सिंह - ब्रह्मभोज में शामिल होकर स्वर्गीय चाचा जी को अर्पित करें श्रद्धांजलि

विकास सिंह - ब्रह्मभोज में शामिल होकर स्वर्गीय चाचा जी को अर्पित करें श्रद्धांजलि

समय की चाल बहुत ही अनिश्चित होती है, कोई नहीं जानता कब क्या हो जाए। कुछ ऐसा ही हादसा बीते दिनों जिला परिषद सदस्य विकास सिंह के परिवार के साथ...

विकास सिंह - भीषण सड़क हादसे में जिला परिषद सदस्य विकास सिंह के चाचा का हुआ निधन, शोकाकुल हुआ भभुआ

विकास सिंह - भीषण सड़क हादसे में जिला परिषद सदस्य विकास सिंह के चाचा का हुआ निधन, शोकाकुल हुआ भभुआ

दुर्गा अष्टमी के दिन जब समस्त परिवारों में कन्या पूजन क्रम जारी था, तब एक दुखद खबर ने कैमूर वासियों को चौंका दिया। भभुआ के जिला परिषद सदस्य ...

विकास सिंह - दु:ख की घड़ी में बँधाया धीरज, सोनहन शमशान पहुंचे विकास सिंह

विकास सिंह - दु:ख की घड़ी में बँधाया धीरज, सोनहन शमशान पहुंचे विकास सिंह

मौत एक सबसे बड़ा सत्य है इस संसार में जिसने जन्म लिया उसकी मृत्यु भी निश्चित है क्योंकि जिस प्रकार हमें जीवन मिला है वैसे ही एक दिन मृत्यु भी...

विकास सिंह - मेक मोबिल शोरूम के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे जिला परिषद सदस्य

विकास सिंह - मेक मोबिल शोरूम के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे जिला परिषद सदस्य

अपने घरों में किसी भी प्रकार का वाहन उपयोग करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है. भभुआ शहर में बीपीसीएल शोरूम का उद्घाटन किया गया. Mak लुब्रिकें...

विकास सिंह - भभुआ में बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड के चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

विकास सिंह - भभुआ में बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड के चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

छात्रों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने हेतु आज भभुआ शहर के अटल बिहारी सिंह हाई स्कूल के मैदान मे बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड का चार दिवसीय ज...

विकास सिंह - सभी को होली और कैमूर स्थापना दिवस की कोटि कोटि शुभकामनाएं

विकास सिंह - सभी को होली और कैमूर स्थापना दिवस की कोटि कोटि शुभकामनाएं

भभुआ जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने सभी बिहार वासियों को होली के पावन पर्व की बधाई देते हुए सभी जिलावासियों से भी अपील की है...

विकास सिंह - जिला परिषद सदस्य द्वारा भव्य होली मिलन समारोह में जनप्रतिनिधि और पत्रकारों को किया गया सम्मानित

विकास सिंह - जिला परिषद सदस्य द्वारा भव्य होली मिलन समारोह में जनप्रतिनिधि और पत्रकारों को किया गया सम्मानित

जिला परिषद सदस्य विकास सिंह के द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह के अंतर्गत जिले के सभी पत्रकारों और युवा जन प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।...

विकास सिंह - गुलजार वाटिका में मनाया गया भव्य होली सम्मेलन, जिले के कोने कोने से उमड़ी भीड़

विकास सिंह - गुलजार वाटिका में मनाया गया भव्य होली सम्मेलन, जिले के कोने कोने से उमड़ी भीड़

कैमूर जिले के भभुआ स्थित गुलजार वाटिका में भभुआ जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने भव्य होली सम्मेलन का आयोजन कराया। जिसमें जिले...

विकास सिंह - भभुआ राजवंती वाटिका में आयोजित किया गया बहुजन दिवस समारोह

विकास सिंह - भभुआ राजवंती वाटिका में आयोजित किया गया बहुजन दिवस समारोह

बामसेफ, डी एस-4 व बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम का 88वां जन्मदिन शहर से लेकर देहात तक जगह-जगह मनाया गया। इस अवसर पर गोष्ठी ...

विकास सिंह - भभुआ थाना के महेसुवां गांव में मनोज सिंह की माताजी की अंतिम यात्रा में हुए शामिल

विकास सिंह - भभुआ थाना के महेसुवां गांव में मनोज सिंह की माताजी की अंतिम यात्रा में हुए शामिल

मृत्यु अटल सत्य है इस संसार में जिसने जन्म लिया उसकी मृत्यु भी निश्चित है क्योंकि जिस प्रकार हमें जीवन मिला है वैसे ही एक दिन मृत्यु भी आनी ...

विकास सिंह - भभुआ थाना अंतर्गत भेकास गांव के संजीत सिंह का निधन, आत्मशांति की हुई प्रार्थना

विकास सिंह - भभुआ थाना अंतर्गत भेकास गांव के संजीत सिंह का निधन, आत्मशांति की हुई प्रार्थना

भभुआ थाना के अंतर्गत भेकास गाँव के संजीत सिंह का अकस्मात निधन हो गया। अपने युवा मित्र के निधन की सूचना पर सदस्य जिला परिषद कैमूर विकास सिंह ...

विकास सिंह - दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की सहायता की, संजीवनी हॉस्पिटल में कराया इलाज

विकास सिंह - दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की सहायता की, संजीवनी हॉस्पिटल में कराया इलाज

कैमूर से जिला परिषद सदस्य विकास सिंह आज जब एक कार्यक्रम में जा रहे थे तो उन्होंने सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त एक व्यक्ति की सहायता करते हुए उन...

विकास सिंह - सारंगपुर गांव में अज्ञात बीमारी से ग्रसित युवक, इलाज के लिए प्रयास रहेगा जारी

विकास सिंह - सारंगपुर गांव में अज्ञात बीमारी से ग्रसित युवक, इलाज के लिए प्रयास रहेगा जारी

भभुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सारंगपुर गाँव में एक 18 वर्षीय युवक एक अज्ञात बीमारी से ग्रसित है, वह देखने में हूबहु किसी 2 वर्षीय बच...

विकास सिंह - बेलॉव बाजार में किया जनता सेवा सदन अस्पताल का उद्घाटन, गरीब जनता के लिए इलाज का विशेष प्रबंध करने की बात रखी

विकास सिंह - बेलॉव बाजार में किया जनता सेवा सदन अस्पताल का उद्घाटन, गरीब जनता के लिए इलाज का विशेष प्रबंध करने की बात रखी

भभुआ जिले के रामपुर प्रखंड स्थित बेलॉव थाना के अंतर्गत बेलॉव बाजार में जिला परिषद सदस्य विकास सिंह ने आज जनता सेवा सदन अस्पताल का उद्घाटन कि...

विकास सिंह - बसपा नेता जितेंद्र भास्कर के पुत्र की किडनी हुई खराब, अस्पताल में पहुँच परिवार को दिया हौंसला

विकास सिंह - बसपा नेता जितेंद्र भास्कर के पुत्र की किडनी हुई खराब, अस्पताल में पहुँच परिवार को दिया हौंसला

सुख और दुख जीवन के दो पहलू हैं और समय की चाल के दो पहिये, कोई नहीं जानता कब क्या हो जाए। हाल ही में जिला परिषद सदस्य कैमूर विकास सिंह अपने स...

विकास सिंह - गुलजार वाटिका राजेन्द्र सरोवर में किया जाएगा होली मिलन समारोह का आयोजन

विकास सिंह - गुलजार वाटिका राजेन्द्र सरोवर में किया जाएगा होली मिलन समारोह का आयोजन

कैमूर के सामाजिक कार्यकर्ता और सदस्य, जिला परिषद सदस्य कैमूर विकास सिंह की ओर से आगामी 16 मार्च को पोखरा बेलवतीया स्थित गुलजार वाटिका राजेन्...

विकास सिंह - रूपपुर पंचायत के जिगनपुरवा गांव में साथी मुन्ना यादव के दुख में पहुंचे जिला परिषद सदस्य

विकास सिंह - रूपपुर पंचायत के जिगनपुरवा गांव में साथी मुन्ना यादव के दुख में पहुंचे जिला परिषद सदस्य

इस दुनिया में सबसे बड़ा सच यह है कि जिसका जन्म हुआ है उसकी मृत्यु भी निश्चित है। यही बात मनुष्य के जीवन पर भी लागू होती है। हम सभी अपने अपने...

विकास सिंह - नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे विकास सिंह

विकास सिंह - नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे विकास सिंह

कैमूर से जिला परिषद सदस्य विकास सिंह ने नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरक...

विकास सिंह - बीमार महिला की हरसंभव सहायता के लिए सदर अस्पताल में पहुंचे जिला परिषद सदस्य

विकास सिंह - बीमार महिला की हरसंभव सहायता के लिए सदर अस्पताल में पहुंचे जिला परिषद सदस्य

सुख-दुख व्यक्ति के जीवन के दो पहलू हैं, जो प्रकृति ने हर एक के लिए निश्चित किए हैं और यदि हम किसी के दुख में उसकी मदद के लिए खड़े हो जाए, तो ...

विकास सिंह - सिवों, दुमदुम गाँव की जनता और अभिभावकों से लिया आशीष, जन समस्याओं पर भी की गई चर्चा

विकास सिंह - सिवों, दुमदुम गाँव की जनता और अभिभावकों से लिया आशीष, जन समस्याओं पर भी की गई चर्चा

कैमूर जिला परिषद से सदस्य एवं शिक्षा समिति कैमूर से अध्यक्ष विकास सिंह ने आज 205 भभुआ विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया, इस मौके पर उन्होंने सिव...

विकास सिंह - कैमूर में आवास योजना का लाभ वंचित तबकों तक पहुंचना जरूरी है, शोषितों और गरीबों के लिए मैं आवाज उठाता रहूंगा

विकास सिंह - कैमूर में आवास योजना का लाभ वंचित तबकों तक पहुंचना जरूरी है, शोषितों और गरीबों के लिए मैं आवाज उठाता रहूंगा

कैमूर जिले में आवास योजना से जुड़े मुद्दों को लेकर जनता और संबंधित अधिकारियों को संदेश देते हुए जिला परिषद सदस्य (भभुआ भाग 3) विकास सिंह ने फ...

विकास सिंह - पूजा एजुकेशनल और वेलफेयर ट्रस्ट के कार्यालय उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत

विकास सिंह - पूजा एजुकेशनल और वेलफेयर ट्रस्ट के कार्यालय उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत

उच्च शिक्षा छात्रों में योग्यता व ज्ञान का प्रसार करती है। कहा भी गया है कि विद्यां ददाति विनयं, विनयाद्याति पात्रताम्। पात्रत्वात् धनमाप्नो...

अधिक जानें..

© vikashsingh.in & Navpravartak.com Terms  Privacy