भभुआ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित संत शिरोमणि संत गुरु रविदास जी महाराज की जयंती समारोह में स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता विकास सिंह देर रात तक शामिल रहे। क्षेत्र के कई गांवों और मोहल्लों में आयोजित कार्यक्रमों में उन्होंने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की और संत रविदास जी के संदेशों को याद किया।
जयंती समारोह के दौरान भजन-कीर्तन, शोभायात्रा और सामूहिक सत्संग का आयोजन किया गया। विकास सिंह ने अपने संबोधन में संत रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के संदेश को वर्तमान समय में प्रासंगिक बताया। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी का जीवन समाज में भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक है।
स्थानीय आयोजकों और श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। विभिन्न स्थानों पर देर रात तक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और सामूहिक भोजन का आयोजन भी किया गया। विकास सिंह ने सभी आयोजकों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दीं और समाज में एकता बनाए रखने की अपील की।