Vikash Singh
  • होम
  • जानें
  • अपडेट
  • संपर्क
  • जन सुनवाई

सर्वेश अंबेडकर - जन्मजयंती पर फूलन देवी जी को नमन, जानिए उनकी आत्मकथा का हिन्दी में आना क्यों जरूरी है

  • By
  • Vikash Singh
  • August-13-2024
प्रदेश सचिव सर्वेश अम्बेडकर (पूर्व राज्यमंत्री) ने आज फूलन देवी जी के जन्मदिवस पर उन्हें सादर नमन करते हुए जानकारी दी कि क्यों उनकी आत्मकथा का हिन्दी में आना जरूरी है, उन्होंने सिद्धार्थ रामू जी के साभार से कुछ अहम तथ्य साझा करते हुए कहा,

फूलन देवी की आत्मकथा का हिंदी में आना क्यों जरूरी है?
फूलन देवी के जन्मदिवस ( 10 अगस्त) पर सादर सलाम!
फूलन देवी की आत्मकथा किन-किन भाषाओं में कब आई?

फूलन देवी ने अपनी आत्मकथा ‘आई, फूलन देवी : दी ऑटोबायोग्राफी ऑफ इंडियाज बैंडिट क्वीन’) शीर्षक से लिखा है। यह आत्मकथा 1 जनवरी 1996 में पहली बार फ्रांसीसी भाषा में प्रकाशित हुआ। इसे फिक्साट ( ‎Fixot ) प्रकाशन ने प्रकाशित किया। फ्रेंच भाषा में इस आत्मकथा में इस 437 पृष्ठ थे।

बाद में अंग्रेजी, जापानी और मलय आदि भाषाओं में प्रकाशित हुई। अंग्रेजी में पहली बार वार्नर बुक्स ने 1997 में प्रकाशित किया। बाद में जापानी और मलय आदि भाषाओं में प्रकाशित हुई।

अंग्रेजी में पहली बार वार्नर बुक्स ने 1997 में प्रकाशित किया। अंग्रेजी में इस लोकप्रियता के आलम यह था कि 1999 में दो बार, 2000 में दो बार रिप्रिंट ( पुनर्प्रकाशन) हुआ। फिर 2001 में दो बार रिप्रिंट हुई। फिर 2007 में रिप्रिंट हुई। फिर 2008 में रिप्रिंट हुई। 2009 में दो बार रिप्रिंट हुई। उसके बाद 2010, 2012, 2013 और 2014 में रिप्रिंट हुई।

जापानी संस्करण भी पहली बार 1 जनवरी 1997 में ‘Moi, Phoolum Devi: Reine Des Bandits’ शीर्षक से प्रकाशित हुआ।

फूलन देवी की आत्मकथा कैसे लिखी गई, किसने लिखा?


फूलन देवी पूरी तरह निरक्षर थीं। किसी तरह उन्होंने बाद के दिनों में हस्ताक्षर करना सीखा। लेकिन उनकी ऐसी आत्मकथा सामने आई, जो भारतीय जीवन के यथार्थ को ‘गोदान’ और ‘मैला आंचल’ जैसी महान कृतियों से ज्यादा सशक्त अभिव्यक्ति देती है।

भारतीय समाज के बहुस्तरीय यथार्थ को ज्यादा व्यापक रूप में सामने लाती है। हिंदी पट्टी के बुनियादी अन्तर्विरोधों का शायद ही कोई रूप हो जो सामने न आया हो।

प्रश्न यह है कि यह संभव कैसे हुआ। यह तब संभव हुआ जब विदेश (फ्रांस) से फ्रांसीसी टीम आई और उन्हें यह अहसास दिलाया की उनकी जीवन-यात्रा न केवल भारत बल्कि दुनिया के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसके लिए उस टीम ने उनके भीतर आत्मविश्वास भरा। उनसे कहा कि आप अपनी कथा अपनी बुंदेली बोली-बानी में जैसे आप कहना चाहती हैं, वैसे कहिए। ऐसे कहा जाता है, वैसे कहा जाना चाहिए, इसकी कोई चिंता मत कीजिए। बस आप सबकुछ कहिए। जरूरत पड़ने पर हम कुछ सवाल पूछ लेंगे। वे सवाल विशिष्टता स्थापित करने के लिए नहीं, दबाव बनाने के लिए नहीं। किसी खास दिशा में ले जाने के लिए नहीं। बल्कि उनके जीवन के और उनके अनुभवों के अनछुए पक्षों को सामने लाने के लिए।

टीम ने कहा आप आराम से कहिए। हमें कोई जल्दी नहीं है। हम सुनने में वर्षों लगा सकते हैं। आप जितना समय लेना चाहिए लीजिए। आप एक बार में जितना कह पाहिए उतना ही कहिए। जिस तरह जैसे कहना चाहती हैं कहिए। क्या बनेगा, कैसे बनेगा। इसकी चिंता मत कीजिए। फ्रांसीसी टीम और उसके लेखकों ने धैर्य कई महीनों में यह उनकी आत्मकथा उनसे सुनी। उसे लिपिबद्ध किया। 2000 पेज का दस्तावेज बना। उसे फिर करीब पांच सौ पेजों में संपादित करके प्रस्तुत किया गया। एक-एक शब्द फिर फूलन देवी को सुनाया गया। हर पेज पर उनके हस्ताक्षर लिए गए। फिर दो सालों में फूलन की आत्मकथा तैयार हुई।

दुनिया का कोई लेखक शायद ही ऐसी कृति खुद तैयार कर पाता। क्योंकि लिखने वालों के पास लिखने के हुनर तो था और है, लेकिन वे जीवन और उस जीवन के संघर्ष कहां से लाते जो फूलन के पास ही था। दूसरे शब्दों में फूलन के पास जो कथ्य था, जो पूरा का पूरा उनका अपना था। लेकिन वे उसे साक्षर न होने या लिखने का हुनर न होने के चलते लिपिबद्ध नहीं कर सकती थीं। फूलन के कथ्य को दो लोगों ने जिनके पास लिपिबद्ध करने का हुनर था। लिपिबद्ध कर दिया। अच्छी और जरूरी बात यह कि लिपिबद्ध करने वालों ने यह आत्मकथा मैंने लिखी है, इसका कोई दावा नहीं किया। इस आत्मकथा में उनका नाम सहयोगी के रूप में दर्ज है।

विश्व साहित्य में फूलन देवी की आत्मकथा का स्थान


फूलन की आत्मकथा को पढ़ते हुए मुझे सिर्फ एक किताब याद आई। वह किताब है– विक्टर ह्युगो का उपन्यास ‘ले मिजेरआब्ल’। यह उपन्यास सन् 1862 में प्रकाशित हुआ था, जो हिंदी में ‘विपदा के मारे’ नाम से प्रकाशित हुआ। यह उपन्यास फ्रांस, विशेषकर पेरिस के मेहनतकश गरीबों की जिंदगी को सामने लाता है, जिसे पढ़कर भीतर ऐसी सिहरन होती है कि व्यक्ति भीतर से हिल जाता है।

फूलन की आत्मकथा में जीवन का जो यथार्थ सामने आता है, उसकी तुलना मैं सिर्फ विक्टर ह्युगो के उपन्यास के पात्रों और उसके उस समाज के यथार्थ से कुछ हद तक कर सकता हूं। खासकर उसमें सामने आने वाली कुछ मेहनतकश महिलाओं के दिल दहला देनेवाले जीवन से।

लेकिन ‘विपदा के मारे’ की महिलाएं सिर्फ वर्गीय और लैंगिक शोषण-उत्पीड़न सह रही हैं, वहीं फूलन को वर्गीय और लैंगिक शोषण-उत्पीड़न के साथ जातीय शोषण-उत्पीड़न का भी भयानक तरीके से शिकार होना पड़ता है। फूलन के मामले में तीनों एक साथ मिलकर उनके जीवन को ‘विपदा के मारे’ उपन्यास की महिलाओं से ज्यादा दुष्कर और असहनीय बना देते हैं।

दूसरी बात यह कि वह एक उपन्यास है, जिसमें एक चरित्र में कई चरित्रों का मेल किया जाता है या मेल हो सकता है। लेकिन फूलन की आत्मकथा सौ फीसदी एक ही लड़की जिंदगी की तथ्यपरक सच्ची कहानी है।

फूलन देवी की आत्मकथा और गोदान और मैला आंचल


मैंने अभी तक भारतीय जीवन-यथार्थ के बारे में जो किताबें पढ़ी हैं, उनमें फूलन की आत्मकथा ( आई, फूलन देवी : दी ऑटोबायोग्राफी ऑफ इंडियाज बैंडिट क्वीन’) भारतीय जीवन-यथार्थ को किसी भी किताब की तुलना में कुछ बुनियादी मामलों में ज्यादा समग्रता, संश्लिष्टता और उसकी पूरी जटिलता के साथ अभिव्यक्त करती है। इन किताबों में मैं ‘गोदान’, ‘मैला आंचल’ और ‘जूठन’ को भी शामिल रहा हूं। शायद इसका कारण इसके केंद्र में एक स्त्री का होना है। एक ऐसी स्त्री, जो जाति (मल्लाह) और वर्ग (भूमिहीन मेहनतकश) दोनों रूपों में सबसे शोषित-उत्पीड़ित जाति और वर्ग ही है। इसके साथ ही वह स्त्री है। फूलन की आत्मकथा भारतीय जीवन-यथार्थ (विशेषकर हिंदी पट्टी, उसमें भी बुंदेल खंड) की सभी परतें खोल देती है। अंतर्विरोध के सभी रूप सामने ला देती है।

‘गोदान’ और ‘मैला आंचल’ दोनों में केंद्रीय चरित्र पुरुष और किसान हैं। ये लोग मल्लाह जैसी सेवक जाति के नहीं हैं। मल्लाह जाति और भूमिहीन मेहनकश की बेटी है फूलन। लेकिन वह ‘गोदान’ और ‘मैला आंचल’ के उच्चवर्गीय सवर्णों के वर्चस्व से उसी तरह घिरी हुई है, जैसे होरी और कालीचरण आदि घिरे हुए हैं। दूसरे शब्दों में, दमनकारी शोषक-उत्पीड़क शक्तियां ‘गोदान’ और ‘मैला आंचल’ में से कम ताकतवर नहीं, और न ही उनकी क्रूरता और दमन उनसे कम है। बल्कि कई मामलों में ज्यादा है। लेकिन फूलन इस दमन को सहने वाली और उसका मुकाबला करने वाली एक मेहनतकश निरक्षर स्त्री है। फूलन की आत्मकथा हर उस व्यक्ति को पढ़नी चाहिए, जो भारतीय समाज को समझना और बदलना चाहता हो।

फूलन के सिर्फ 20 वर्ष के जीवनकथा को पढ़कर ऐसा लगता है, जैसे भारतीय समाज का खासकर हिंदी पट्टी का असली क्रूर मर्दवादी, जातिवादी और वर्गीय चरित्र प्रस्तुत कर दिया गया हो।

इस आत्मकथा का हिंदी अनुवाद आना भारतीय समाज को समझने और बदलने की बहुत ही जरूरी है।

साभार - सिद्धार्थ रामू जी


क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.

क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.

नमस्कार, मैं सर्वेश अम्बेडकर आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

विकास सिंह-शंकर दयाल शर्मा जी की जयंती पर  पर शत-शत नमन

विकास सिंह-शंकर दयाल शर्मा जी की जयंती पर पर शत-शत नमन

शुभ दिवस की आपको मंगलकामनाएँ, आशा है आप जन एवं राष्ट्र हित में कार्य करते रहने में मेरा सहयोग देते रहेंगे....

विकास सिंह - 78वें स्वतंत्रता दिवस पर जिला परिषद सदस्य विकास सिंह ने किया ध्वजारोहण

विकास सिंह - 78वें स्वतंत्रता दिवस पर जिला परिषद सदस्य विकास सिंह ने किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कैमूर जिले के प्रतिष्ठित जिला परिषद सदस्य विकास सिंह ने आज माँ गिरजा देवी नर्सिंग सेवा संस्थान पर ध्वजारोहण कर दे...

विकास सिंह - सैथा गांव में दुखद घटना, जिला परिषद सदस्य ने दी संवेदनाएं

विकास सिंह - सैथा गांव में दुखद घटना, जिला परिषद सदस्य ने दी संवेदनाएं

भभुआ प्रखंड के सैथा गांव में हाल ही में बीरेंद्र सिंह की 20 वर्षीय पुत्रवधू की अचानक मौत हो गई। इस दुखद घटना से परिवार में शोक की लहर है। जि...

विकास सिंह - बंजरिया गांव में आग लगने से दो पशुओं की मौत, जिला परिषद सदस्य ने की मुआवजे की मांग

विकास सिंह - बंजरिया गांव में आग लगने से दो पशुओं की मौत, जिला परिषद सदस्य ने की मुआवजे की मांग

भभुआ प्रखंड के बंजरिया गांव में एक दर्दनाक हादसे में आग लगने से दो पशुओं की मौत हो गई और एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना भृगु बिन्द ...

विकास सिंह - रामपुर प्रखंड के बेलाव बाजार में 'काव्या फैमिली रेस्टोरेंट' का भव्य उद्घाटन

विकास सिंह - रामपुर प्रखंड के बेलाव बाजार में 'काव्या फैमिली रेस्टोरेंट' का भव्य उद्घाटन

रामपुर प्रखंड के बेलाव बाजार में आज 'काव्या फैमिली रेस्टोरेंट' का भव्य उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य विकास सिंह ने फीता काटकर रेस...

विकास सिंह - रामपुर के भृगुनाथ राम का स्वर्गवास, विकास सिंह ने परिवार के साथ जताई संवेदना

विकास सिंह - रामपुर के भृगुनाथ राम का स्वर्गवास, विकास सिंह ने परिवार के साथ जताई संवेदना

रामपुर प्रखंड के बिछिया गाँव के सम्मानित निवासी भृगुनाथ राम का बीते दिनों स्वर्गवास हो गया, जिससे पूरे गाँव में शोक की लहर दौड़ गई है। आज उन...

विकास सिंह - सरपंच गंगाधरी पासवान का निधन, विकास सिंह ने परिवार को दी सांत्वना

विकास सिंह - सरपंच गंगाधरी पासवान का निधन, विकास सिंह ने परिवार को दी सांत्वना

भभुआ प्रखंड के परासिया गाँव के बहुअन पंचायत के सरपंच गंगाधरी पासवान का बीते दिनों दुखद निधन हो गया। उनके स्वर्गवास से पूरा पंचायत शोक में डू...

विकास सिंह - डायरिया से मासूम की मौत, शोक में डूबा झींगईडिहरा गाँव

विकास सिंह - डायरिया से मासूम की मौत, शोक में डूबा झींगईडिहरा गाँव

भभुआ प्रखंड के झींगईडिहरा गाँव में डायरिया के कहर से एक मासूम की जान चली गई। गाँव के निवासी कुंदन राम के इकलौते 12 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार ...

विकास सिंह - मिव गांव में पहुंचे विकास सिंह, मुहर्रम पर्व पर दिया शांति और सद्भावना का संदेश

विकास सिंह - मिव गांव में पहुंचे विकास सिंह, मुहर्रम पर्व पर दिया शांति और सद्भावना का संदेश

मुहर्रम पर्व के अवसर पर भभुआ प्रखंड के मिव गाँव में शांति और सद्भावना से पर्व मनाने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्र...

विकास सिंह - करमचट डैम से जलापूर्ति की समस्या को लेकर ग्रामीण जनों से की मुलाकात, जानी समस्याएं

विकास सिंह - करमचट डैम से जलापूर्ति की समस्या को लेकर ग्रामीण जनों से की मुलाकात, जानी समस्याएं

"बिन पानी सब सून", और जब आग उगलते गर्मी के मौसम में पानी की सुविधा न हो, तो वहां का जनजीवन किस प्रकार त्रस्त हो जाता है, इसका अंदाजा लगा पान...

विकास सिंह - ट्रेन हादसे में युवक की मृत्यु, पीड़ित परिवार से मिलकर जिला परिषद सदस्य ने दी सांत्वना

विकास सिंह - ट्रेन हादसे में युवक की मृत्यु, पीड़ित परिवार से मिलकर जिला परिषद सदस्य ने दी सांत्वना

शनिवार को जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल भभुआ प्रखंड क्षेत्र के सीतमपुरा में पहुंचे, जहां एक युवक की मृत्यु हो जाने के उपरांत व...

विकास सिंह - आजादी के 77 साल बाद भी सड़क को तरस रहे हैं ग्रामीण, जिला पार्षद ने मिलकर जानी समस्याएं

विकास सिंह - आजादी के 77 साल बाद भी सड़क को तरस रहे हैं ग्रामीण, जिला पार्षद ने मिलकर जानी समस्याएं

बिहार के भभुआ प्रखण्ड की सिकठी ग्राम पंचायत क्षेत्र में आज भी एक गांव ऐसा है, जो आजादी के 7 दशकों के बाद भी विकास की बांट जोह रहा है। जिला म...

विकास सिंह - 24 घंटे में बदल दिया गया ट्रांसफार्मर, जिला परिषद सदस्य विकास सिंह के सार्थक प्रयासों से ग्रामीणों को मिली राहत

विकास सिंह - 24 घंटे में बदल दिया गया ट्रांसफार्मर, जिला परिषद सदस्य विकास सिंह के सार्थक प्रयासों से ग्रामीणों को मिली राहत

कैमूर जिले के भभुआ प्रखंड स्थित अखलासपुर गांव के निवासी बीते चार दिनों से बिजली के अभाव में उमस भरी गर्मी से जूझ रहे थे। उनकी इस समस्या का स...

विकास सिंह-  भभुआ मोकरी गांव में जनता के मध्य जाकर विकास कार्यों के लिए किया ग्रामीणों से जनसंपर्क

विकास सिंह- भभुआ मोकरी गांव में जनता के मध्य जाकर विकास कार्यों के लिए किया ग्रामीणों से जनसंपर्क

बीते दिवस कैमूर जिला परिषद भभुआ विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने भभुआ प्रखंड के मोकरी गांव में जनता के मध्य जाकर विकास कार्यों के लिए ग्रामीणों...

विकास सिंह- भीषण गर्मी को देखते हुए  विजयी नीबी टीम के खिलाड़ियों को पंखों का किया गया वितरण

विकास सिंह- भीषण गर्मी को देखते हुए विजयी नीबी टीम के खिलाड़ियों को पंखों का किया गया वितरण

बिहार में खेल प्रतियोगिताओं के अवसर पर, कैमूर जिले के भभुआ प्रखंड में, हथियाबांध के निकट स्थित विद्यालय में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइ...

विकास सिंह-  भभुआ प्रखंड क्षेत्र के हथियाबांध विद्यालय के समीप स्थित खेल मैदान में  क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आयोजन

विकास सिंह- भभुआ प्रखंड क्षेत्र के हथियाबांध विद्यालय के समीप स्थित खेल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आयोजन

बीते दिवस रविवार को भभुआ प्रखंड क्षेत्र के हथियाबांध जज विद्यालय के समीप स्थित खेल मैदान में, फाइनल क्रिकेट टूर्नामेंट खेल प्रतियोगिता का आय...

विकास सिंह - कैमूर के सोनहन गांव में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट मैच का किया उद्घाटन

विकास सिंह - कैमूर के सोनहन गांव में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट मैच का किया उद्घाटन

बिहार राज्य में इन दिनों विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में, भभुआ प्रखंड के कैमूर जिले में स्थित सोनहन गांव में, ...

विकास सिंह - भभुआ प्रखंड क्षेत्र के मरिचांव गांव में, श्री रामेष्ठ महायज्ञ का हुआ आयोजन

विकास सिंह - भभुआ प्रखंड क्षेत्र के मरिचांव गांव में, श्री रामेष्ठ महायज्ञ का हुआ आयोजन

बीते दिवस भभुआ के स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के मरिचांव में, 9 जून से श्री रामेष्ठ महायज्ञ के आयोजन का शुभारंभ हुआ। जहां इस शुभ कार्यक्रम में, ब...

विकास सिंह- महुआरी गांव में सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन करके विजेता टीम को किया पुरस्कृत

विकास सिंह- महुआरी गांव में सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन करके विजेता टीम को किया पुरस्कृत

बीते दिवस बिहार राज्य के स्थानीय भभुआ जिला प्रखंड के तत्वाधान में महुआरी गांव में आयोजित सात दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता में फाइनल...

विकास सिंह- कैमूर के मोहनिया जीतापुर में  तीन दिवसीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट मैच का हुआ आयोजन

विकास सिंह- कैमूर के मोहनिया जीतापुर में तीन दिवसीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट मैच का हुआ आयोजन

हाल ही में प्रबल कैमूर फाऊंडेशन एसोसिएशन की ओर से मोहनिया के जीतापुर में, तीन दिवसीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट मैच का आयोजन किया गया। जहां कार...

विकास सिंह- भभुआ प्रखंड महुआरी गांव में सात दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आयोजन

विकास सिंह- भभुआ प्रखंड महुआरी गांव में सात दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आयोजन

भभुआ स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के महुआरी गांव में शुक्रवार को सात दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जहां कार्यक्रम में बतौर मुख्य अत...

विकास सिंह- भभुआ जिला परिषद ने पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का  मचहलपुर गांव में  किया उद्घाटन

विकास सिंह- भभुआ जिला परिषद ने पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का मचहलपुर गांव में किया उद्घाटन

बिहार में प्रत्येक दिन खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने हेतु अनेकों खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है इसी क्रम में कैमूर जिले के भभुआ शहर में ...

विकास सिंह - भभुआ, कैमूर के मां गिरिजा नर्सिंग अनुसंधान केन्द्र में धूमधाम से मनाया गया नर्सिंग डे

विकास सिंह - भभुआ, कैमूर के मां गिरिजा नर्सिंग अनुसंधान केन्द्र में धूमधाम से मनाया गया नर्सिंग डे

स्थानीय शहर वार्ड 3 स्थित पटेल चौक के पास मां गिरिजा नर्सिंग अनुसंधान केन्द्र में अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर संस्कृति कार्यक्रम क...

विकास सिंह - अल्लीपुर गांव में जलभरी के साथ पांच दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का हुआ शुभारंभ

विकास सिंह - अल्लीपुर गांव में जलभरी के साथ पांच दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का हुआ शुभारंभ

भभुआ प्रखंड के अल्लीपुर गांव में आयोजित हो रहे पांच दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर बीते गुरुवार को जलभरी यात्रा का आयोजन किया गय...

विकास सिंह - खेलों के प्रति युवाओं को प्रोत्साहित करना आवश्यक, नौघरा रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट में बोले जिला पार्षद

विकास सिंह - खेलों के प्रति युवाओं को प्रोत्साहित करना आवश्यक, नौघरा रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट में बोले जिला पार्षद

आज जिला परिषद सदस्य विकास सिंह लल्लु पटेल चैनपुर के नौघरा उस्मानिया क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करने हेतु ...

विकास सिंह - बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का पार्टी छोड़ना चिंतन का विषय

विकास सिंह - बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का पार्टी छोड़ना चिंतन का विषय

लोकसभा चुनावों के दौर में बिहार की राजनीति भी लगातार करवट बदल रही है। हाल ही में सासाराम और बक्सर संसदीय क्षेत्र में ठीक लोकसभा चुनाव के नाम...

विकास सिंह - नौघरा गांव में उस्मानिया क्रिकेट क्लब द्वारा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन का किया उद्घाटन

विकास सिंह - नौघरा गांव में उस्मानिया क्रिकेट क्लब द्वारा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन का किया उद्घाटन

आज जिला परिषद सदस्य विकास सिंह लल्लु पटेल चैनपुर के नौघरा उस्मानिया क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करने हेतु ...

विकास सिंह - भभुआ प्रखंड के पचगावा ग्राम में भाई विकास कुशवाहा की दादीजी के श्राद्ध क्रम में हुए शामिल

विकास सिंह - भभुआ प्रखंड के पचगावा ग्राम में भाई विकास कुशवाहा की दादीजी के श्राद्ध क्रम में हुए शामिल

जीव जगत का शाश्वत सत्य यही है कि जिसका जन्म हुआ है उसकी मृत्यु भी निश्चित है। यही बात मनुष्य के जीवन पर भी लागू होती है, हम सभी अपने अपने जी...

विकास सिंह - लोकसभा चुनाव नामांकन से पहले बसपा नेताओं का पार्टी छोड़ना गलत, आत्ममंथन की आवश्यकता

विकास सिंह - लोकसभा चुनाव नामांकन से पहले बसपा नेताओं का पार्टी छोड़ना गलत, आत्ममंथन की आवश्यकता

सासाराम और बक्सर संसदीय क्षेत्र में ठीक लोकसभा चुनाव के नामांकन से पहले बसपा के बहुत से नेताओं और उनके समर्थकों ने राजद की सदस्यता ग्रहण कर ...

विकास सिंह- रामपुर प्रखंड के नौहट्टा गाँव स्थित बड़वा बाबा पहाड़ी पर आयोजित चैता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

विकास सिंह- रामपुर प्रखंड के नौहट्टा गाँव स्थित बड़वा बाबा पहाड़ी पर आयोजित चैता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

रामपुर प्रखंड के नौहाट्टा गाँव स्थित बड़वा बाबा पहाड़ी पर चैता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में, भभुआ जिला प...

विकास सिंह - रामपुर प्रखंड के नौहाट्टा गाँव स्थित बडवा बाबा पहाड़ी पर चैता कार्यक्रम का भव्य आयोजन

विकास सिंह - रामपुर प्रखंड के नौहाट्टा गाँव स्थित बडवा बाबा पहाड़ी पर चैता कार्यक्रम का भव्य आयोजन

रामपुर प्रखंड के नौहाट्टा गाँव स्थित बडवा बाबा पहाड़ी पर आयोजित भव्य चैता कार्यक्रम में रात भर ग्रामीण झूमते रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन करने ...

विकास सिंह - भभुआ प्रखंड के अखलासपुर में आग से झुलसे मरीजों से मिलने सदर अस्पताल पहुंचे जिला परिषद सदस्य

विकास सिंह - भभुआ प्रखंड के अखलासपुर में आग से झुलसे मरीजों से मिलने सदर अस्पताल पहुंचे जिला परिषद सदस्य

भभुआ प्रखंड के अखलासपुर गाँव में भीषण आग लगने से बहुत से लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिनसे मिलने भभुआ के सदर अस्पताल में भभुआ जिला परिषद सदस्य...

विकास सिंह - जिला परिषद सदस्य ने किया चांदोरूईया ग्राम में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

विकास सिंह - जिला परिषद सदस्य ने किया चांदोरूईया ग्राम में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

युवाओं को खेलों में आगे लाने और भभुआ के सर्वांगीण विकास के लिए तत्परता से कार्य कर रहे भभुआ जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने आ...

विकास सिंह - शावज कुंडी में ताड़ी पीने से युवक की हुई मृत्यु, दिवगंत के घर पहुंचकर किया आर्थिक सहयोग

विकास सिंह - शावज कुंडी में ताड़ी पीने से युवक की हुई मृत्यु, दिवगंत के घर पहुंचकर किया आर्थिक सहयोग

भभुआ के शावज कुंडी में एक दु:खद घटना सामने आई, जहां ताड़ी पीने से अचेत हुए युवक की वाराणसी में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। इस खबर को सुनने क...

विकास सिंह - बनौली गांव में आयोजित हुए फुटबॉल टूर्नामेंट का जिला परिषद सदस्य ने किया उद्घाटन

विकास सिंह - बनौली गांव में आयोजित हुए फुटबॉल टूर्नामेंट का जिला परिषद सदस्य ने किया उद्घाटन

भभुआ कैमूर के रामपुर प्रखंड के बनौली गांव स्थित खेल ग्राउन्ड में आज फूटबाल टूर्नामेंट का आयोजन हुआ, जिसका उद्घाटन करने हेतु भभुआ से जिला परि...

विकास सिंह - डुमरैठ पंचायत के नख़तवल गांव में श्रीराम चरित मानस महायज्ञ आयोजन में हुए शामिल

विकास सिंह - डुमरैठ पंचायत के नख़तवल गांव में श्रीराम चरित मानस महायज्ञ आयोजन में हुए शामिल

भभुआ प्रखंड की डुमरैठ पंचायत के नख़तवल गांव में मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर श्रीराम चरित मानस महायज्ञ का साप्ताहिक आयोजन होने से क्षेत्र मे...

विकास सिंह - लाईसेंस बनवाने गए युवक के साथ परिवहन कर्मियों ने की मारपीट, जिला पार्षद ने की त्वरित न्याय की मांग

विकास सिंह - लाईसेंस बनवाने गए युवक के साथ परिवहन कर्मियों ने की मारपीट, जिला पार्षद ने की त्वरित न्याय की मांग

कैमूर में लाईसेंस बनवाने परिवहन विभाग कार्यालय गए एक युवक के साथ वहां के कर्मियों के द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है, जिसमें बुरी तरह से...

विकास सिंह - भभुआ प्रखंड के पिया ग्राम में भाई शिवम सिंह के दादाजी के श्राद्ध क्रम में हुए शामिल

विकास सिंह - भभुआ प्रखंड के पिया ग्राम में भाई शिवम सिंह के दादाजी के श्राद्ध क्रम में हुए शामिल

जीव जगत का शाश्वत सत्य यही है कि जिसका जन्म हुआ है उसकी मृत्यु भी निश्चित है। यही बात मनुष्य के जीवन पर भी लागू होती है, हम सभी अपने अपने जी...

विकास सिंह - धव पोखर में धूमधाम से मनाया गया अंबेडकर जयंती समारोह, बाबा साहब के सिद्धांतों को किया गया याद

विकास सिंह - धव पोखर में धूमधाम से मनाया गया अंबेडकर जयंती समारोह, बाबा साहब के सिद्धांतों को किया गया याद

रामपुर प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत धव पोखर गांव में अंबेडकर जयंती समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि के जिला ...

विकास सिंह- भभुआ प्रखण्ड के गॉव एकोनी के अनिल पासी के पिता जी की हुई मृत्यु, प्रकट किया शोक

विकास सिंह- भभुआ प्रखण्ड के गॉव एकोनी के अनिल पासी के पिता जी की हुई मृत्यु, प्रकट किया शोक

इस दुनिया में सबसे बड़ा सच यह है कि जिसका जन्म हुआ है उसकी मृत्यु भी निश्चित है. यही बात मनुष्य के जीवन पर भी लागू होती है. हम सभी अपने अपने...

विकास सिंह- भभुआ किड्स गार्डन में दसवीं वार्षिक महोत्सव का हुआ आयोजन

विकास सिंह- भभुआ किड्स गार्डन में दसवीं वार्षिक महोत्सव का हुआ आयोजन

हमारे समाज में, जो स्थान धार्मिक त्यौहारों का है वही स्थान हमारे जीवन में राष्ट्रीय त्यौहारों का है. अध्ययन के दौरान मनाया जाने वाला उत्सव व...

विकास सिंह- बिहार सरकार में श्रम मंत्री बनाएं जाने पर संतोष सिंह जी को मिलकर प्रेषित की बधाई

विकास सिंह- बिहार सरकार में श्रम मंत्री बनाएं जाने पर संतोष सिंह जी को मिलकर प्रेषित की बधाई

बहुजन समाज पार्टी, बिहार के संकल्पित एवं जुझारू युवा नेता भभुआ प्रखंड के जिला परिषद् विकास सिंह उर्फ़ लल्लू पटेल जी ने कैमूर रोहतास के MLC ब...

विकास सिंह- भभुआ प्रखंड के अमढा गांव में सात दिवसीय भागवत कथा का हुआ आयोजन

विकास सिंह- भभुआ प्रखंड के अमढा गांव में सात दिवसीय भागवत कथा का हुआ आयोजन

बहुजन समाज पार्टी, बिहार के संकल्पित एवं जुझारू युवा नेता भभुआ प्रखंड के जिला परिषद् विकास सिंह उर्फ़ लल्लू पटेल भभुआ प्रखंड के अमढा गांव में...

विकास सिंह-  भभुआ प्रखंड के रेसीडेंशल अकादमी केयर जोन की ओर से खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

विकास सिंह- भभुआ प्रखंड के रेसीडेंशल अकादमी केयर जोन की ओर से खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

बहुजन समाज पार्टी, बिहार के संकल्पित एवं जुझारू युवा नेता भभुआ प्रखंड के जिला परिषद् विकास सिंह उर्फ़ लल्लू पटेल जी ने बताया कि बिहार में कै...

विकास सिंह- भभुआ प्रखंड के कैथी और अखलासपुर गांव के शोकाकुल परिवार से मिलकर व्यक्त की शोक संवेदना

विकास सिंह- भभुआ प्रखंड के कैथी और अखलासपुर गांव के शोकाकुल परिवार से मिलकर व्यक्त की शोक संवेदना

इस दुनिया में सबसे बड़ा सच यह है कि जिसका जन्म हुआ है उसकी मृत्यु भी निश्चित है. यही बात मनुष्य के जीवन पर भी लागू होती है. हम सभी अपने अप...

विकास सिंह- 15 दिन से ट्रांसफार्मर के ख़राब हो जाने से पाइया गाँव के लोगों का जीवन हुआ अस्त-व्यस्त

विकास सिंह- 15 दिन से ट्रांसफार्मर के ख़राब हो जाने से पाइया गाँव के लोगों का जीवन हुआ अस्त-व्यस्त

जनमानस की समस्याओं पर काम करने को अपनी प्राथमिकता मानने वाले जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल कैमूर के एक ऐसे युवा नेता हैं, जिन्...

विकास सिंह- बसपा द्वारा गोड़सरा सूर्य सरोवर प्रांगण में विशाल जनाक्रोश  सभा का किया गया आयोजन

विकास सिंह- बसपा द्वारा गोड़सरा सूर्य सरोवर प्रांगण में विशाल जनाक्रोश सभा का किया गया आयोजन

“विकास सिंह का मानना है कि मूर्तियां तोड़कर विचारधारा को समाप्त नहीं किया जा सकता” खोरहरा मोड़ पर स्थापित डॉ.अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस...

विकास सिंह- चैनपुर पथ पर बिल्डिंग मैटेरियल दुकान महादेव इंटरप्राइजेज प्रतिष्ठान का किया उद्घाटन

विकास सिंह- चैनपुर पथ पर बिल्डिंग मैटेरियल दुकान महादेव इंटरप्राइजेज प्रतिष्ठान का किया उद्घाटन

भभुआ जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल जी ने बताया कि उन्होंने अपने हाथ से बिल्डिंग मैटेरियल दुकान का फीता काट कर शुभारंभ किया. भभ...

विकास सिंह- बेरोजगार युवा चन्दन ने डाला जूते का कारखाना,जिला पार्षद ने किया उदघाटन

विकास सिंह- बेरोजगार युवा चन्दन ने डाला जूते का कारखाना,जिला पार्षद ने किया उदघाटन

बेरोजगार युवा चंदन ने भभुआ शहर बस स्टैंड के समीप जूते का कारखाना का उद्योग डाला. युवक का हौसला बढ़ाने व कारखाने के उद्घाटन के लिए मौके पर जिल...

अधिक जानें..

© vikashsingh.in & Navpravartak.com Terms  Privacy