विकास सिंह - सड़क दुर्घटना में घायल हुआ युवक, बेहतर इलाज के लिए किया गया वाराणसी रेफ़र
- By
- Vikash Singh
- August-13-2022
भगवानपुर प्रखंड के पहाड़िया गाँव के अशोक सिंह के पुत्र 26 वर्षीय रिशु पटेल आज सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए, जिनको इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया गया। घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल तुरंत सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वहां डॉक्टरों से उसका हालचाल जाना। इस मौके पर उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि,
पहाड़ियाँ गांव के निवासी अशोक सिंह के 26 वर्षीय पुत्र रिशु पटेल मजदूर की तलाश में अधौरा पहाड़ी पर गया था, जहां मुसहरवा बाबा के पास तेज रफ़्तार से आ रही स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से सदर अस्पताल भभुआ लाया गया, जिसको डॉक्टर ने स्थिति देखते हुए तत्काल वाराणसी रेफर कर दिया गया।
टक्कर मारने वाला स्कॉर्पियो ड्राइवर मौके पर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। विकास सिंह ने जानकारी दी कि जिला वाराणसी में भी वह उनकी हरसंभव मदद करते रहेंगे।