विकास सिंह - बहेरी गांव में बनाया जाएगा शहीद फौजी अवधेश यादव का स्मृति स्थल, जिला पार्षद ने किया जनता से वायदा
- By
- Vikash Singh
- December-08-2022
भभुआ भाग 3 से जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल अपने क्षेत्र को प्रगति के मार्ग पर ले जाने की कड़ी में लगातार संकल्पित होकर आगे बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने आज भभुआ प्रखंड की सिगठी पंचायत के बहेरी गांव का निरीक्षण करते हुए वहां स्थानीय निवासियों से उनकी समस्याएं जानी और विकास कार्यों को किस प्रकार प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, इस पर वार्तालाप किया।
इस मौके पर जिला परिषद सदस्य विकास सिंह को बहुत सी व्यवस्थाओं में खामियां दिखी, गांव में सड़क, नाली, पानी की टंकी इत्यादि से जुड़ी काफी समस्याएं उन्होंने नोट की। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामवासियों से वायदा किया कि गांव में शहीद फौजी अवधेश यादव का स्मृति स्थल बनवाना भी उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा विकास कार्य करना पहली प्राथमिकता है। गांव में विकास के लिए संबंधित अधिकारियों से बात करते हुए प्रत्येक समस्या का निवारण करने का प्रयास किया जाएगा।