विकास सिंह - ओवरलोड की वजह से सामने आती हैं मोहनियां जैसी घटना, ओवरलोड बंद करें प्रशासन
- By
- Vikash Singh
- April-10-2023
मोहनियां में हुए सड़क हादसे में हुई मौत पर भभुआ जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने ओवरलोडिंग पर प्रशासन से रोक लगाने को लेकर गुहार लगाई है। इस संबंध में जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने बताया कि आज सोमवार को मोहनिया चांदनी चौक पर सड़क हादसे में भभुआ थाना क्षेत्र के दतियावं गांव निवासी ठाकुर दयाल जयसवाल और सोनभद्र जिले की रहने वाली मानसी कुमारी मोहनिया के डड़वा में पढाई करती थी। इस घटना में इन दोनों लोगों की मृत्यु हो गई है। इसलिए प्रशासन से निवेदन है कि ट्रक ओवरलोडिंग पर उचित कार्यवाही की जाए ताकि होने वाली दुर्घटना से बचाव किया जा सके।
बताते चलें कि मोहनिया शहर के सबसे व्यस्त माने जाने वाले चाँदनी चौक पर डडवा की ओर से आ रहे अनियंत्रित ओवरलोड ट्रक ने दर्जनों लोगों को रौंद दिया। इस घटना में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, वहीं आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की स्थिति नाजुक बनी हुई है। सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल मोहनिया भेज गया है।