विकास सिंह - संविधान दिवस के अवसर पर मुसहर टोली में निर्धन जनों की समस्याओं को सुना
- By
- Vikash Singh
- November-27-2020
संविधान दिवस यानि भारत के लोकतंत्र को संचालित करने वाली पुस्तक के निर्माण का दिवस। आज के ही दिन संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को ग्रहण किया गया था और 26 जनवरी 1950 को इसे पूर्णरूपेण लागू कर दिया गया था। यह दिन बेहद विशेष है क्योंकि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और हमारी राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक व्यवस्था सभी कुछ जनतंत्र के आधार पर टिकी है।
संविधान में देश के सभी समुदायों, वर्गों, धर्म इत्यादि को समानता और स्वतंत्रता देने के साथ साथ भारत के आदर्शों, मूल्यों, अधिकारों आदि को प्रतिबिंबित किया गया है। जिसे समय समय पर आवश्यकता और बदलते परिवेश के साथ संशोधित भी किया जाता रहा है। संविधान दिवस के इस शुभ अवसर पर युवा जोश के अध्यक्ष एवं भभुआ विधानसभा से पूर्व विधायक प्रत्याशी विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल सुबह वन राजाओं के बीच मुसहर टोली में पहुंचे।
भभुआ विधानसभा की मिव पंचायत, नई बस्ती में स्थित मुसहर टोली में बेहद निर्धन वर्ग की जनता का बसेरा है, जिनकी समस्याओं को सुनने के लिए विकास सिंह मुसहर टोली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनता से बहुत से विषयों पर चर्चा की और उन्हें आश्वासित किया कि वह सदैव भभुआ की जनता के साथ खड़े है और उनकी परेशानियों को अपनी परेशानी समझकर चलते हैं।