विकास सिंह - निभाएंगे हर वादा, बेतरी पंचायत के विभिन्न ग्रामों में लिया गया जन समस्याओं का जायजा
- By
- Vikash Singh
- November-22-2022
जन जन के विकास के मंतव्य के साथ जनता से किए गए हर एक वादे को भभुआ भाग 3 से जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल लगातार पूरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने आज भभुआ प्रखंड के बेतरी पंचायत मे दतियावँ, कबार, बेतरी इत्यादि गांवों का निरीक्षण करते हुए वहां स्थानीय निवासियों से उनकी समस्याएं जानी और विकास कार्यों को किस प्रकार प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, इस पर वार्तालाप किया। इस मौके पर उनके साथ रामायण सिंह, सुनील सिंह, अभय, बिपिन, ब्रजेश इत्यादि साथीगण मौजूद रहे।
इस मौके पर जिला परिषद सदस्य विकास सिंह ने बताया कि सरकार के द्वारा 15वां वित्त और षष्टम मद से ली जाने वाली योजना का चयन करना है, जिसके लिए वह विभिन्न गांवों में जनता से मिल कर समस्या से अवगत हो रहे हैं ताकि जो राशि खर्च करनी है, वो जरूरमंदो के मध्य उचित प्रकार से उपयोग की जा सके। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा विकास कार्य करना पहली प्राथमिकता है। मैं चाहता हूँ कि मेरे क्षेत्र मे जितने भी गांव आते हैं, उनमें अधिक से अधिक विकास किया जा सके।