विकास सिंह - जहरीले जीव के काटने से 22 वर्षीय रोहित राम की मृत्यु, जिप सदस्य ने दिया आर्थिक सहयोग
- By
- Vikash Singh
- July-25-2022
भभुआ प्रखंड के दुमदुम गांव में बिच्छू के काटने से 22 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई। मृतक रोहित राम लोरिक राम का पुत्र था और बेहद गरीब परिवार से संबंधित था। जिला पंचायत सदस्य विकास सिंह इस दुखद घटना के बारे में सुनते ही शोक संतृप्त परिजनों से मिले और उन्हें धैर्य बँधाते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
बताते चलें कि 22 वर्षीय रोहित राम बहुत ही होनहार युवक था, जिसने अपने परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी को बखूबी संभाल रखा था, उसके अचानक निधन से समस्त प्रखण्ड में शोक की लहर व्याप्त है। अत्यंत गरीब परिवार होने के चलते स्वयं जिला परिषद सदस्य विकास सिंह ने अंतिम संस्कार के लिए परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की।