Vikash Singh
  • होम
  • जानें
  • अपडेट
  • संपर्क
  • जन सुनवाई

कोसी नदी अपडेट - वर्ष 1958 में भागलपुर जिले का अकाल, ईं. दीपक कुमार सिंह के सौजन्य से श्रीमती पार्वती देवी जी से हुई चर्चा के अंश

  • By
  • Dr Dinesh kumar Mishra
  • November-17-2023

बिहार -बाढ़-सूखा-अकाल 1958

आलेख: ईं. दीपक कुमार सिंह के सौजन्य से

1958 में भागलपुर जिले में जबर्दस्त सूखा पड़ा था। इसके बारे में विस्तृत जानकारी के लिये हमने मेहरपुर गाँव प्रखंड पीरपैंती जिला भागलपुर 96 वर्षीय वृद्ध महिला श्रीमती पार्वती देवी से बातचीत की। उन्होंने जो कुछ बताया उसको हम उन्हीं के शब्दों में यहाँ उद्धृत कर रहे हैं। उनका कहना था कि,

गाँधी जी जिस साल मरे थे, उसके नौ-दस साल बाद हमारे यहाँ अकाल जैसी हालत हो गयी थी। गेहूँ जो खेतों में हुआ था वह इतना छोटा था कि नाखून में समा जाता था। गरीबी भी उस समय इतनी थी कि आम के अन्दर की जो गुठली होती है उसे कूट कर खाते थे। इसे पीस कर आटे के तरह की रोटी भी बन जाती थी। बहियार रात में खूब रोता था।

अकाल जब पड़ा तब मेरी शादी हो चुकी थी और मैं ससुराल आ गयी थी। पानी का तो पूछना ही क्या था। उन दिनों खेतों में मटकुइयाँ (कच्चे कुएं) हुआ करते थे जिन्हें कोड़ कर लोग पानी पीया करते थे। पीने के पानी की दिक्कत हमारे यहाँ नहीं थी क्योंकि हमारे घर में तो कच्चा ही सही, पर कुआँ हुआ करता था। गरीब आदमी का काम तो मटकुइयाँ से ही चलता था। हमारे घर में भी पक्का कुआँ तो 40-45 साल पहले ही बना होगा। उसके पहले तो वही मटकुइयाँ से या कच्चे कुएँ से काम चलता था।

जिसके पास थोड़ा बहुत अनाज रहता था वह तो उसे छुपा कर रखता था कि कहीं कोई चुरा न ले। बहुत से लोग अनाज को शाम को आँगन में या घर में फैला कर रखते थे कि चोर अगर रात में आये तो उसे बटोरने में दिक्कत हो और इस काम में उसको समय लगेगा। डर तो चोर को भी लगता था कि अगर वह अनाज बटोरने लगे तो समय लगेगा और इसी बीच शोर मच गया तो उसका बुरा हाल हो जायेगा और वह लाठी-डंडे से पीट कर भगाया भी जा सकता है।

यह अकाल जेठ–बैसाख के महीने में हुआ था। बरसात के पहले मजदूर बड़े किसानों के घर में काम करके चला जाता था क्योंकि उसको मजदूरी में अनाज मिल ही जाता था। पीने के पानी की हमारे गाँव में दिक्कत नहीं थी। कोई भी विपत्ति हर जगह एक साथ थोड़े ही आती है। अभी कोरोना हुआ था न कुछ साल पहले तो हर जगह एक साथ हुआ था क्या?

चोर भी हिसाब-किताब रखते थे कि किसके घर में अनाज हुआ है किसके घर में नहीं। चोरों को पता लग जाये कि फलाने के यहाँ अनाज रखा हुआ है या खेतों में कहीं रखा हुआ है और घर नहीं पहुँचा है तो ऐसे घरों पर उनका हमला होता था। गृहस्थ भी अपना बचाव करना जानता और अनाज छिपा कर रखता था। आँगन में अनाज छींट देना उसे बचाने का एक तरीका था।

गरीब को तो मवेशी के चारे की जरूर दिक्कत थी। चारे के अभाव में बहुत से जानवर मरे होंगें। हमारे घर में तो मान लीजिये अनाज भी था और भूसा भी था पर सबके पास तो यह दोनों चीजें जरूरी नहीं है कि रही हों। चारे की कमी का यह हाल था कि बहुत से जानवरों को तो लोगों ने खूँटे से रस्सी खोल कर छोड़ दिया था कि वह चाहे जहाँ चला जाये बस दरवाजे पर न मरे। ऐसा तो अभी भी होता है कि अगर अकाल जैसी हालत बनती है तो लोग जानवरों को आखिर में खुला छोड़ ही देते हैं। सारा देश तो हरा-भरा कहीं भी नहीं है जहाँ सूखा पड़े और घर में अनाज और पशु-चारा न हो तो फिर पूरी तस्वीर बदल जाती है।

अकाल की त्रासदी इतनी जबरदस्त थी की बोतल में चावल बिका था, वह भी हमने देखा है। जानवर को चारा नहीं मिलेगा तो घर के बच्चों को दूध भी नहीं मिलेगा। तब बच्चों को मीठा पानी पिलाइये या सत्तू घोल कर उसमें मीठा डाल कर बच्चे को दीजिये। बहुत से लोगों को तो गोइंठा जला कर उसकी राख को खाना पड़ गया था। जब खाने को कुछ भी नहीं हो तो गोइंठे की राख बड़ी स्वादिष्ट लगती है। कभी खाकर देखिये तो पता लग जायेगा। गरीबी अगर अपने चरम पर पहुँच जाये तो उससे निपटने का उपाय भी वैसा ही था।

गरीबों के पास जो भी सामान था वह बिकना शुरू हो गया था। वह अगर नहीं बेचे तो अनाज कहाँ से उसको मिलेगा? बरतन-भाँड़े भी गिरवी रखे जाते थे यह तो हमने भी सुना था। पर गहना रेहन रखने की लोगों की औकात ही कहाँ थी। उस समय किसी के पास वैसी कीमती चीज होगी तभी तो वह महाजन के पास जायेगा। गरीबों को वह सब कहाँ नसीब था।

रात में लोग गोली-बन्दूक लेकर समर्थ लोगों का घर लूट लेते थे। चोरों का आतंक जबरदस्त था। जिसके घर में ड्योढ़ी हो, दरवाजा हो वह सूरज ढलने के पहले सब बन्द करके घर में बैठ जाता था। फिर वह दरवाजा किसी भी अजनबी के लिये नहीं खुलता था। डर था कि चोर सब आयेंगे तो सब लूट करके चले जायेंगे। लूट-पाट की बातें हम लोग अक्सर सुनते थे। गहना-गुरिया, रुपया-पैसा सब चला जाता था और कभी-कभी तो मौत भी सुनने में आती थी। हमारे गाँव में तो ऐसी घटना नहीं हुई पर पास के ताड़र गाँव में बाद के दिनों में हुई थी। इस तरह की बातें घर के अन्दर बहुत कम पहुँचती थीं। यह चर्चा आदमियों के बीच में ही होती थी।

उन दिनों अगर फसल ठीक रहे तो धान खूब होता था। हमलोग अरवा चावल आमतौर पर नहीं खाते हैं, उसिना हुआ चावल ही हमारे यहाँ चलता है। धान से उसिना चावल बन जाता था। थोड़ा बहुत अरवा चावल खीर बनाने या मांगलिक अवसरों पर काम आता है उसे ढेंकी में कूट कर अलग रख लेते थे। धान, गेहूँ, अरहर, खेसारी, बूट (चना), मकई, मडुआ, वगैरह खूब होता था। घर में ही गेहूँ जाँते में पीस लिया जाता था और घर में ही बूट और जौ-गेहूँ से सत्तू बनता था जिसे जाँते में ही तैयार कर लिया जाता था।

शादी-ब्याह में अरहर, खेसारी, चना वगैरा गाँव के कई घरों में बाँट दिया जाता था तो आपसी सहयोग से दर-पीस कर कर वापस आ जाता था। आज की तरह उन दिनों आटा चक्की यहाँ थोड़े ही थी। अब तो शहर के साथ-साथ गाँव में भी बहुत मिलें खुल गयी हैं, अब उतनी मेहनत नहीं करनी पड़ती है।

उस साल भिखमंगे बहुत हो गये थे। अकाल था तो लोगों को काम नहीं मिलता था। ऐसे लोग भीख माँगने को मजबूर हो गये थे। हमारी सास टोकरी में धान, गेहूँ, मकई आदि दरवाजे पर रखवा देती थीं। जिसे जितना चाहिये ले जाओ। हमारे यहाँ छः हल की खेती थी। अब काम करने के लिये आदमी नहीं मिलता। बड़े-बड़े बैल, घोड़े आदि हमारे ससुर के पास थे और वह घोड़े की सवारी भी करते थे। दूध-दही की उन दिनों हमारे यहाँ कोई कमी नहीं थी। परिवार तब भी बड़ा था और अब बँटवारे के बाद भी बहुत कुछ बचा हुआ है लेकिन एक जगह तो नहीं हैं।

कोई पर्व त्यौहार पड़ता था तो ढेर सारा चूड़ा भिगा दिया जाता था। घर का गुड था। जितने कारिन्दे थे उन सबका पूरा परिवार आकर खाता-पीता था और थाली भर कर ले करके भी जाता था। अच्छी रौनक रहती थी। अनाज की उधारी भी चलती थी। अगर कोई एक मन अनाज लेकर जाये तो उसकी जब फसल कटती थी तब वापस दे देता था। तब उसे दोबरी (दो मन) देना पड़ता। किसी को एकदम खाने-पीने के लिये अनाज न हो और माँगने के लिये आ जाये तो जो भी थोड़ा बहुत ले जाता था वह आमतौर पर फसल कटने पर लौटा देता था। ऐसे लोगों पर दोबरी का नियम नहीं लगता था।

यहाँ जमीन के नीचे पानी बहुत कम गहराई पर मिलता है। दो ढाई फीट खोद दिया जाए तो नम मिट्टी मिल जाती है। थोड़ा अधिक खोदने पर पानी मिल जाता था। पानी की दिक्कत अकाल में भी नहीं थी। हमारे गाँव के पास से गंगा जी से फूटी एक धार बहती थी जिसका नाम बरमसिया था। उसकी वजह से पानी की दिक्कत हम लोगों को नहीं थी।

गंगा से भोरंग धार हमारे गाँव के पश्चिम से निकलती है और यह धारा पुनः पीरपैंती होते हुए कहलगाँव में जाकर वापस गंगा में मिल जाती है। इस धारा की लम्बाई 10-15 किलोमीटर के आसपास होगी। धारा का तो कोई नियम नहीं होता कि वह कहाँ से फूटेगी और कहाँ वापस जाकर नदी में मिल जायेगी। हमारा गाँव बहुत ऊँचाई पर है। यहाँ गंगा का पानी नहीं आ पाता है। बाढ़ उतनी समस्या नहीं है।

((श्रीमती पार्वती देवी))

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

विकास सिंह-मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देने वाले   प्रभु ईसा मसीह के जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विकास सिंह-मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देने वाले प्रभु ईसा मसीह के जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

हर साल की समाप्ति से ठीक पांच दिन पहले यानि 25 दिसम्बर को साड़ी दुनिया क्रिसमस डे सेलिब्रेट करती है, लेकिन यहां यह जानना जरुरी हो जाता है कि ...

विकास सिंह- चैनपुर प्रखंड के हाटा गांव की 12 वर्षीय सुंदरी की खेत में साग खोटने के दौरान की गयी हत्या

विकास सिंह- चैनपुर प्रखंड के हाटा गांव की 12 वर्षीय सुंदरी की खेत में साग खोटने के दौरान की गयी हत्या

दिनांक 20 दिसंबर दिन बुधवार को शाम चैनपुर प्रखंड के हाटा गांव की 12 वर्षीय सुंदरी कुमारी पिता जितेंद्र राम नन्दना गाँव के खेत में साग खोटने...

विकास सिंह- किसान पुत्र सड़क दुघर्टना में हुआ घायल

विकास सिंह- किसान पुत्र सड़क दुघर्टना में हुआ घायल

दुर्गावती प्रखंड मुख्यालय बाजार निवासी मुनीब यादव के पुत्र अरुण यादव दो पहिए मोटरसाइकिल से कृषि कार्य हेतु सामाग्री लाने बाजार जाने के क्रम ...

विकास सिंह - जगजीवन स्टेडियम प्रांगण में रविवार को जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

विकास सिंह - जगजीवन स्टेडियम प्रांगण में रविवार को जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

कैमूर जिला में विकास सिंह महाबली ने जीता कैमूर किंग का खिताब पाया लैपटॉप क्रांति कुमारी द्वितीय व इंदल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त करने में...

विकास सिंह- मवेशी के लिए घास लेकर जा रहे युवक को अनियंत्रित गाड़ी ने मारी टक्कर और मौके पर हुई  मौत

विकास सिंह- मवेशी के लिए घास लेकर जा रहे युवक को अनियंत्रित गाड़ी ने मारी टक्कर और मौके पर हुई मौत

घटना स्थल पर उपस्थित जिला परिषद सदस्य विकास सिंह जी ने बताया कि आज शाम 6:00 बजे के करीब भभुआ प्रखंड के अख़लासपुर गाँव के बिंद नगर बचाऊ बिन्द ...

विकास सिंह- सीरिहरा गाँव में शिक्षक राजेश पटेल जी के यहां श्राद्ध क्रम में हुए शामिल

विकास सिंह- सीरिहरा गाँव में शिक्षक राजेश पटेल जी के यहां श्राद्ध क्रम में हुए शामिल

चांद प्रखंड के सीरिहरा गाँव में शिक्षक राजेश पटेल जी के यहां श्राद्ध क्रम में शामिल हुए. साथ में जिला परिषद सदस्य चाँद मनी सिंह व सीरिहरा पं...

विकास सिंह- अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस जय बजरंगबली प्रिंटिंग प्रेस का जिला पार्षद  ने किया उद्घाटन

विकास सिंह- अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस जय बजरंगबली प्रिंटिंग प्रेस का जिला पार्षद ने किया उद्घाटन

जिला परिषद सदस्य विकास सिंह जी ने बताया कि स्वरोजगार के लिए मुख्य मंत्री उद्यमी योजना मील का पत्थर,युवाओं को लाभ मिलेगा, भभुआ स्थानीय शहर क...

विकास सिंह- कैमूर जिला के मां मुंडेश्वरी के प्रांगण में शाहाबाद महोत्सव का हुआ आयोजन

विकास सिंह- कैमूर जिला के मां मुंडेश्वरी के प्रांगण में शाहाबाद महोत्सव का हुआ आयोजन

जिला परिषद सदस्य विकास सिंह जी ने बताया कि आज कैमूर जिला के मां मुंडेश्वरी के प्रांगण में शाहाबाद महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें सूबे के क...

विकास सिंह-  महुअत पंचायत के लीलापुर गांव में मोहित सिंह के भाई की बरीक्षा मे हुए शामिल

विकास सिंह- महुअत पंचायत के लीलापुर गांव में मोहित सिंह के भाई की बरीक्षा मे हुए शामिल

भभुआ जिला परिषद् विकास सिंह जी ने बताया कि भभुआ प्रखंड के महुअत पंचायत के लीलापुर गांव में छोटे भाई मोहित सिंह के भाई की बरीक्षा मे शामिल हु...

विकास सिंह- संविधान दिवस पर समता, स्वतंत्रता, बंधुता तथा राष्ट्र के एकता, अखंडता संप्रभुता के मुल्यों पर चलने का लिया गया शपथ

विकास सिंह- संविधान दिवस पर समता, स्वतंत्रता, बंधुता तथा राष्ट्र के एकता, अखंडता संप्रभुता के मुल्यों पर चलने का लिया गया शपथ

आज दिनांक 27 नवम्बर को संविधान दिवस के अवसर पर रामपुर प्रखंड के बहेरी गांव में सैकड़ों युवाओं और लोगों कि उपस्थिति में युवा संवाद लगाकर संवि...

विकास सिंह- बी.डी.सी नूरहुल होदा जी के बेटी की शादी मे हुए शामिल

विकास सिंह- बी.डी.सी नूरहुल होदा जी के बेटी की शादी मे हुए शामिल

भभुआ जिला परिषद् विकास सिंह जी ने बताया कि भभुआ प्रखंड के मोकरी गाँव के बी.डी.सी नूरहुल होदा जी के बेटी की शादी मे उपस्थित होकर अपनों के बिच...

विकास सिंह- स्वर्गीय चंद्रधर सिंह के श्राद्ध में शामिल होकर अर्पित किया श्रद्धांजलि

विकास सिंह- स्वर्गीय चंद्रधर सिंह के श्राद्ध में शामिल होकर अर्पित किया श्रद्धांजलि

भभुआ जिला परिषद् विकास सिंह जी ने बताया कि भभुआ प्रखंड के भोखरी गांव में नई पंचायत के पूर्व मुखिया स्वर्गीय शंकर सिंह के पिता स्वर्गीय चंद्र...

विकास सिंह- प्रधानाध्यापक अशोक गुप्ता जी के नवनिर्मित भवन के गृह प्रवेश में हुए शामिल

विकास सिंह- भभुआ प्रखंड के जगेबराव गाँव के 45 वर्षीय सतानंद बिन्द जी की हुई मौत

विकास सिंह- भभुआ प्रखंड के जगेबराव गाँव के 45 वर्षीय सतानंद बिन्द जी की हुई मौत

भभुआ जिला परिषद् विकास सिंह जी ने बताया कि भभुआ प्रखंड के जगेबराव गाँव के 45 वर्षीय सतानंद बिन्द जी की मौत हो गई गांव पहुंच कर अंतिम विदाई ...

विकास सिंह- 22 वर्षीय उमेश माल्लाह मृत्यु की सुचना पर गांव पहुंचकर प्रकट किया शोक

विकास सिंह- 22 वर्षीय उमेश माल्लाह मृत्यु की सुचना पर गांव पहुंचकर प्रकट किया शोक

भभुआ जिला परिषद् विकास सिंह जी ने बताया कि रामपुर प्रखंड के बाराड़ीह गांव में 22 वर्षीय उमेश माल्लाह मृत्यु की सुचना पर गांव पहुंचकर शोक संव...

विकास सिंह- स्व. राधा सिंह के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होकर अर्पित की श्रद्धांजलि

विकास सिंह- स्व. राधा सिंह के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होकर अर्पित की श्रद्धांजलि

भभुआ जिला परिषद् विकास सिंह जी ने बताया कि भभुआ प्रखंड के ग्राम हरिहरपुर में श्रीहरि सिंह कुशवाहा के पिता स्वर्गीय राधा सिंह के श्राद्ध का...

विकास सिंह- रामायण सिंह जी की पुण्यतिथि में शामिल होकर अर्पित की पुष्पांजलि

विकास सिंह- रामायण सिंह जी की पुण्यतिथि में शामिल होकर अर्पित की पुष्पांजलि

भभुआ जिला परिषद् विकास सिंह जी ने बताया कि भभुआ प्रखंड के बाघी गांव में शिक्षक स्वर्गीय रामायण सिंह जी पुण्यतिथि में शामिल होकर पुष्पांजलि अ...

विकास सिंह- मुकेश जयसवाल सड़क दुर्घटना में हुए घायल, मिलने पहुंचे भभुआ जिला परिषद्

विकास सिंह- मुकेश जयसवाल सड़क दुर्घटना में हुए घायल, मिलने पहुंचे भभुआ जिला परिषद्

भभुआ जिला परिषद् विकास सिंह जी ने बताया कि रामपुर प्रखंड के नौहट्टा गाँव में मुकेश जयसवाल कुछ दिन पहले पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल हो गए उन...

विकास सिंह- उत्तरप्रदेश सड़क दुर्घटना में कैमूर जिले के धीरज पटेल की हुई मौत

विकास सिंह- उत्तरप्रदेश सड़क दुर्घटना में कैमूर जिले के धीरज पटेल की हुई मौत

भभुआ जिला परिषद् विकास सिंह जी ने बताया कि धीरज पटेल की उत्तर प्रदेश में वाहन दुर्घटना में मौत हो गयी. इकलौते बेटे की मौत से घर का चिराग बु...

विकास सिंह- सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से हुआ घायल

विकास सिंह- सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से हुआ घायल

जिला परिषद सदस्य विकास सिंह जी ने बताया कि भभुआ प्रखंड के पलका गांव के मेवा लाल प्रजापति 25 वर्षीय पुत्र राहुल राहुल प्रजापति जो कि अपने बाइ...

विकास सिंह- रामपुर प्रखंड के धवपोखर गांव के पांच मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से हुई मौत

विकास सिंह- रामपुर प्रखंड के धवपोखर गांव के पांच मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से हुई मौत

जिला परिषद सदस्य विकास सिंह जी ने बताया कि रामपुर प्रखंड के धवपोखर गांव के कुडारी मौजा के फकीराना तालाब में स्नान करने के दौरान डूब कर पांच...

विकास सिंह- भभुआ प्रखंड के भोखरी गांव में 103 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी चनधर सिंह की हुई मौत

विकास सिंह- भभुआ प्रखंड के भोखरी गांव में 103 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी चनधर सिंह की हुई मौत

जिला परिषद सदस्य विकास सिंह जी ने बताया कि भभुआ प्रखंड के मिव पंचायत के भोखरी गांव में 103 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी चनधर सिंह की मौत हो गयी ...

विकास सिंह- विजयदशमी के दिन जिला परिषद् सदस्य के पिता जी का हुआ निधन

विकास सिंह- विजयदशमी के दिन जिला परिषद् सदस्य के पिता जी का हुआ निधन

भभुआ जिला परिषद् विकास सिंह जी ने बड़े दुःख के साथ सूचित किया कि विजयदशमी के दिन उनके पिता जी विजय सिंह जी की मृत्यु हो गयी. मृत्यु एक बहुत ...

विकास सिंह- महुअत पंचायत के दुबौली गाँव में महानवमी के अवसर पर भंडारे का आयोजन

विकास सिंह- महुअत पंचायत के दुबौली गाँव में महानवमी के अवसर पर भंडारे का आयोजन

भभुआ जिला परिषद् विकास सिंह जी ने बताया कि भभुआ प्रखंड के महुअत पांचयत के दुबौली गाँव मे महानवमी के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे ...

विकास सिंह- नवरात्रि के अवसर पर लरिया गांव में आयोजित मां दुर्गा के संध्या आरती में हुए शामिल

विकास सिंह- नवरात्रि के अवसर पर लरिया गांव में आयोजित मां दुर्गा के संध्या आरती में हुए शामिल

भभुआ जिला परिषद् विकास सिंह जी ने मोहनिया प्रखंड के लरिया गांव में नवरात्रि के अवसर पर मां दुर्गा के संध्या आरती में शामिल होकर ग्रामीणों क...

विकास सिंह- गांव के विकास कार्यों के लिए ग्रामीणवासियों से किया विचार-विमर्श

विकास सिंह- गांव के विकास कार्यों के लिए ग्रामीणवासियों से किया विचार-विमर्श

भभुआ जिला परिषद् विकास सिंह जी ने भभुआ प्रखंड के कुकुराढ गांव में विकास कार्यों के लिए ग्रामीणों से विचार विमर्श किया और जनता से सहमति लिया....

विकास सिंह- रामपुर प्रखंड के गम्हरिया में नवरात्रि के अवसर पर राम कथा का आयोजन

विकास सिंह- रामपुर प्रखंड के गम्हरिया में नवरात्रि के अवसर पर राम कथा का आयोजन

रामपुर प्रखंड के गम्हरिया में नवरात्रि के अवसर पर राम कथा का आयोजन किया गया व सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन करने के लिए मुख्य अतिथि के रूप...

विकास सिंह-  शिवपुर गांव में अखंड हरी कीर्तन के साथ किया गया भंडारे का आयोजन

विकास सिंह- शिवपुर गांव में अखंड हरी कीर्तन के साथ किया गया भंडारे का आयोजन

नवरात्रि के शुभ अवसर पर भभुआ प्रखंड के अंतर्गत मिव पंचायत के शिवपुर गांव में अखंड हरी कीर्तन के साथ भंडारे का आयोजन किया गया. भभुआ जिला परिष...

विकास सिंह- भभुआ प्रखंड के बेलाढी गांव में 60 वर्षीय भरत पासवान की मृत्यु

विकास सिंह- भभुआ प्रखंड के बेलाढी गांव में 60 वर्षीय भरत पासवान की मृत्यु

भभुआ प्रखंड के बेलाढी गांव में 60 वर्षीय भरत पासवान की मृत्यु होने के बाद परिवार से मिलने पहुंचे व परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया उ...

विकास सिंह- कुकुढी गांव में कैलाश यादव की धर्मपत्नी व भोलू यादव की नानी की मृत्यु की खबर सुन मिलने पहुंचे जिला परिषद्

विकास सिंह- कुकुढी गांव में कैलाश यादव की धर्मपत्नी व भोलू यादव की नानी की मृत्यु की खबर सुन मिलने पहुंचे जिला परिषद्

हमेशा ही भभुआ विधानसभा की जनता के सुख-दुख में खड़े रहने वाले जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल जी एक ऐसे जनसेवक नेता के तौर पर जान...

विकास सिंह- 26 वर्षीय नीतू देवी जी का प्रसव के दौरान तबियत बिगड़ने से हुई मौत

विकास सिंह- 26 वर्षीय नीतू देवी जी का प्रसव के दौरान तबियत बिगड़ने से हुई मौत

महिला की मौत की सूचना पर बिछिया गांव पहुंचे भभुआ जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ़ लल्लु पटेल जी रामपुर प्रखंड के बिछिया गांव निवासी शंभू राम...

विकास सिंह- 24 वर्षीय लक्ष्मण पासवान की अचानक तबियत बिगड़ जाने से ट्रेन में हुई मौत

विकास सिंह- 24 वर्षीय लक्ष्मण पासवान की अचानक तबियत बिगड़ जाने से ट्रेन में हुई मौत

रामपुर प्रखंड के बराव गांव में 24 वर्षीय लक्ष्मण पासवान पिता राम लायक पासवान की मौत हो गयी सूचना मिलते ही भभुआ जिला परिषद सदस्य विकास सिंह ज...

विकास सिंह- भभुआ प्रखंड के ओदार गाँव में 70 वर्ष से चली आ रही रामलीला कार्यक्रम का किया उद्घाटन

विकास सिंह- भभुआ प्रखंड के ओदार गाँव में 70 वर्ष से चली आ रही रामलीला कार्यक्रम का किया उद्घाटन

भभुआ प्रखंड के ओदार गाँव में 70 वर्ष से चली आ रही रामलीला कार्यक्रम का जिला परिषद सदस्य भभुआ विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने उद्घाटन किया. कमे...

विकास सिंह- रामपुर प्रखंड के निरबिस पुर गांव के सुनील कुमार की वाहन दुर्घटना में मृत्यु

विकास सिंह- रामपुर प्रखंड के निरबिस पुर गांव के सुनील कुमार की वाहन दुर्घटना में मृत्यु

रामपुर प्रखंड के निरबिस पुर गांव निवासी 29 वर्षीय सुनील कुमार पिता विजय राम की वाहन दुर्घटना में मृत्यु हो गई शव को गाँव पहुँचाया गया. सूचन...

विकास सिंह-   हसनपुरा गाँव में बनवाया गया  चबूतरा और शेड , ग्रामीणवासियों  को दिया सौगात

विकास सिंह- हसनपुरा गाँव में बनवाया गया चबूतरा और शेड , ग्रामीणवासियों को दिया सौगात

भभुआ जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ़ लल्लु पटेल जी ने अपने जिला परिषद निधि से बिहार राज पंचम वित्त आयोग प्रतिनिधायन मद के तहत हसनपुरा गांव ...

विकास सिंह - बेलबतिया बाईपास मे लक्ष्य पब्लिक स्कूल के सामने हुआ भयंकर सड़क हादसा

विकास सिंह - बेलबतिया बाईपास मे लक्ष्य पब्लिक स्कूल के सामने हुआ भयंकर सड़क हादसा

भभुआ जिला परिषद सदस्य विकास सिंह जी ने बताया कि अभी भभुआ मे आमने-सामने भीषण रूप से बाइक टक्कर में दो युवक घायल हो गये उनकी हालत चिंता जनक ह...

विकास सिंह - भभुआ प्रखंड के जगतपुरा निवासी चंदन यादव जी की दादी का हुआ स्वर्गवास

विकास सिंह - भभुआ प्रखंड के जगतपुरा निवासी चंदन यादव जी की दादी का हुआ स्वर्गवास

हमेशा ही भभुआ विधानसभा की जनता के सुख-दुख में खड़े रहने वाले जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल जी एक ऐसे जनसेवक नेता के तौर पर जान...

विकास सिंह – पीड़ितों के क्षतिपूर्ति की तत्काल सरकार से और संबंधित विभाग से की मांग

विकास सिंह – पीड़ितों के क्षतिपूर्ति की तत्काल सरकार से और संबंधित विभाग से की मांग

भभुआ जिला परिषद सदस्य विकास सिंह सिंह उर्फ लल्लू पटेल जी ने दिनांक 10 अक्टूबर दिन मंगलवार को बाढ़ से क्षतिग्रस्त क्षेत्र रामपुर प्रखंड के भी...

विकास सिंह- सर्प दंश से 15 वर्षीय युवक की मौत

विकास सिंह- सर्प दंश से 15 वर्षीय युवक की मौत

भभुआ प्रखंड के अंतर्गत ग्राम अमाढी मे सर्प दंश से युवक की मौत हो गयी पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए बॉडी को भगवा सदर अस्पताल ले जाया गया. स...

विकास सिंह- स्व. रमेश पटेल जी के पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल,  जनता को किया संबोधित

विकास सिंह- स्व. रमेश पटेल जी के पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल, जनता को किया संबोधित

भभुआ जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल जी ने बताया कि मोहनिया प्रखंड के अकोढ़ी गांव में अकोढ़ी पंचायत के पूर्व मुखिया स्वर्गीय रमेश ...

विकास सिंह- रामपुर प्रखंड के बड़कागांव निवासी मंगल शर्मा जी से मिलने पहुंचे जिला परिषद्

विकास सिंह- रामपुर प्रखंड के बड़कागांव निवासी मंगल शर्मा जी से मिलने पहुंचे जिला परिषद्

जिला परिषद सदस्य भभुआ विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल जी ने बताया कि रामपुर प्रखंड के बड़कागांव निवासी मंगल शर्मा जी की काफी वृद्धावस्था हो गई है...

विकास सिंह- ट्रांसफार्मर जलने से 275 घरो में हुई बिजली की समस्या

विकास सिंह- ट्रांसफार्मर जलने से 275 घरो में हुई बिजली की समस्या

रामपुर प्रखंड के बड़का गांव वार्ड नंबर 5 में बिजली के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त है जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लालू पटेल सूचना मिलते ही म...

विकास सिंह- अनदेखी न्यूज़ के शुभम सिंह आये  डेंगू के चपेट में

विकास सिंह- अनदेखी न्यूज़ के शुभम सिंह आये डेंगू के चपेट में

भभुआ जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल जी ने बताया कि मोहनिया विधानसभा क्षेत्र के लरिया गांव में अनदेखी न्यूज़ के शुभम सिंह डेंगू ...

विकास सिंह - रामपुर प्रखंड के दुबौली गांव में कृष्णा राम जी की माता जी के श्राद्ध में पहुंचे जिला परिषद सदस्य

विकास सिंह - रामपुर प्रखंड के दुबौली गांव में कृष्णा राम जी की माता जी के श्राद्ध में पहुंचे जिला परिषद सदस्य

हमेशा ही भभुआ विधानसभा की जनता के सुख-दुख में खड़े रहने वाले जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल एक ऐसे जनसेवक नेता के तौर पर जाने जा...

विकास सिंह - भभुआ प्रखंड के मदनपुरा गांव में बलिराम जी की बहु का हुआ आकस्मिक निधन, अर्पित की श्रद्धांजलि

विकास सिंह - भभुआ प्रखंड के मदनपुरा गांव में बलिराम जी की बहु का हुआ आकस्मिक निधन, अर्पित की श्रद्धांजलि

आज भभुआ प्रखंड की महुअत पंचायत के मदनपुरा गाँव से एक दु:खद समाचार सामने आया, जहां बलिराम जी की 21 वर्षीय बहु का अकस्मात निधन हो गया, इस घटना...

विकास सिंह - खेलने के दौरान तालाब में गिरने से 10 वर्षीय बच्चे की मृत्यु, गांव में पसरा मातम

विकास सिंह - खेलने के दौरान तालाब में गिरने से 10 वर्षीय बच्चे की मृत्यु, गांव में पसरा मातम

भभुआ प्रखंड के सिवो गाँव में अपने छोटे भाई के साथ खेलने निकले 10 वर्षीय बच्चे की तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई। इस दु:खद वाकये की सूचना मि...

विकास सिंह - भभुआ प्रखंड के मदनपुरा गांव में महुअत पंचायत के विकास पर हुई चर्चा

विकास सिंह - भभुआ प्रखंड के मदनपुरा गांव में महुअत पंचायत के विकास पर हुई चर्चा

भभुआ, कैमूर के गांव गांव को विकसित और सुंदर बनाने के संकल्प के साथ लगातार प्रयास कर रहे भभुआ भाग 3 से जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू...

विकास सिंह - भभुआ में बंधन बैंक की नई शाखा का किया गया शुभारंभ

विकास सिंह - भभुआ में बंधन बैंक की नई शाखा का किया गया शुभारंभ

भभुआ प्रखंड के अंतर्गत वार्ड संख्या 18 के भभुआ-मोहनियां पथ पर लल्लू भाई मॉल के समीप बुधवार को बंधन बैंक की नई शाखा का शुभारंभ किया गया। इस अ...

विकास सिंह - भभुआ प्रखंड के मोकरी गाँव मे सडक दुर्घटना मे 8 वर्षीय किशोर की मृत्यु से मचा कोहराम

विकास सिंह - भभुआ प्रखंड के मोकरी गाँव मे सडक दुर्घटना मे 8 वर्षीय किशोर की मृत्यु से मचा कोहराम

मोकारी गांव से एक बेहद दु:खद हादसे की सूचना मिली, जिसके अंतर्गत मोकारी गांव में सड़क दुर्घटना में एक आठ वर्षीय बालक काल का ग्रास बन गया। यह घ...

अधिक जानें..

© vikashsingh.in & Navpravartak.com Terms  Privacy