भभुआ प्रखंड के डिहरा गाँव में किसान स्वर्गीय सत्यनारायण सिंह जी के श्राद्धक्रम के अवसर पर सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने पहुँचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विकास सिंह जी भी डिहरा गाँव पहुँचे और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विकास सिंह जी ने शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि स्वर्गीय सत्यनारायण सिंह जी एक कर्मठ, परिश्रमी एवं समाजसेवी किसान थे, जिनका जीवन सादगी और मेहनत का प्रतीक रहा। उनका योगदान गाँव और समाज के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा।
श्राद्धक्रम के दौरान धार्मिक विधि-विधान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं परिचितों की उपस्थिति रही। विकास सिंह जी की उपस्थिति से शोक संतप्त परिवार को संबल मिला और पूरे गाँव में एकता व संवेदना का भाव देखने को मिला।