Vikash Singh
  • होम
  • जानें
  • अपडेट
  • संपर्क
  • जन सुनवाई

युवा जदयू दिल्ली - अभिनंदन समारोह में दिल्ली फतेह पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जदयू कार्यकर्ताओं से किया आह्वान

  • By
  • Vikash Singh
  • January-31-2021
जनता दल यूनाइटेड दिल्ली प्रदेश की ओर से आयोजित अपने अभिनन्दन समारोह में पार्टी अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे सोशल मीडिया के साथ ही दूसरे प्रचार प्रसार माध्यमों का पूरा इस्तेमाल करें, जिससे पार्टी और इसके कार्यक्रमों के बारे में लोगों को पता चल सके। जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आर.सी.पी.सिंह ने कहा है कि जनता दल यूनाइटेड दिल्ली के नगर निगम और उसके बाद विधानसभा और लोकसभा चुनावो में पूरा दमखम दिखाएगी और दिल्ली फतह की ओर कदम बढ़ाएगी।

इसके साथ साथ श्री सिंह ने दिल्ली सहित अन्य राज्यों में ऐसे राजनीतिक दलों पर कटाक्ष किया, जो काम के नाम पर कुछ नहीं करते हैं, बस प्रचार प्रसार के चलते सत्ता में आ जाते हैं। वहीं जनता दल यूनाइटेड ने जिस तरह बिहार में सड़कों, पेंशन, बालिकाओं की शिक्षा, बिजली, पेयजल आदि की दिशा में प्रगति के कार्य किए हैं, कोरोना काल में जनता की सेवा की है, उसका कहीं कोई मुकाबला नहीं है। लेकिन सही प्रचार नहीं होने से दूसरे राजनीतिक दलों ने उस काम का श्रेय भी ले लिया।

श्री सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए अपने संबोधन में कहा कि आज जरूरत है कि पार्टी कार्यकर्ता पूरे जोर शोर से सोशल मीडिया और दूसरे माध्यमों से लोगों को पार्टी के कार्यों के बारे में बताएं जिससे लोग पार्टी से जुड़ें और चुनावों में हमें उसका लाभ मिले। उन्होंने कहा कि दिल्ली में संभावनाए अपार हैं। हम उसको परिणाम में तब्दील कर सकें तो हम यहाँ बड़ी ताकत के रूप में उभरेंगे। हमारी पहचान बेहतर है, क्योंकि हमारे पास बेहतर नेतृत्व है, बेदाग़ पार्टी और नेतृत्व के साथ ही नेताओं की विरासत और जनहित में किये गए कार्यों की थांती है। जैसी पहचान हमारे दल की है, वैसी किसी और दल की नहीं है।

अभिनंदन कार्यक्रम में कोरोना काल में जनसेवा करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया। इस दौरान पार्टी के महासचिव एवं दिल्ली प्रदेश जदयू के प्रभारी श्री संजय झा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने पिछले कुछ वर्षो में दिल्ली में अनेक ऐसे कार्य किये जिससे पार्टी का जनाधार बढ़ा है।

इस अवसर पर जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री मिथिलेश प्रसाद, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री दयानंद राय ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अभिनन्दन समारोह में राष्ट्रीय कार्यालय सह-सचिव श्री आशीष रंजन सिंह, राष्ट्रीय संयोजक (प्रचार और कार्यक्रम) मोहम्मद निसार, दिल्ली प्रदेश महासचिव श्री श्याम सत्यार्थी, श्री एकनाथ सिंह, युवा जदयू दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अमल कुमार, राष्ट्रीय मीडिया सलाहकार (युवा) श्री अर्जुन देशप्रेमी, श्रीमती मालती राय, श्री नागेंद्र, श्री अजय कुमार, श्री बी.के. शाही, श्री सियाराम राय, श्री रंजन कुमार, श्री ओमप्रकाश, श्री सोहन सिंह, श्री सुधाकर भारती, सुश्री पिंकी राजपूत, सुश्री स्तुति दुबे आदि समेत भारी संख्या में कार्यकर्त्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं से पार्टी के कार्यक्रमों के लिए सुझाव भी मांगे और लगातार दिल्ली में पार्टी गतिविधियों के संचालन के लिए प्रेरित किया।

भवदीय
(आशीष रंजन सिंह)
राष्ट्रीय कार्यालय सह सचिव

प्रदेश की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.

प्रदेश की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.

नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके प्रदेश का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं प्रदेश की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

विकाश सिंह-छठ पूजा की शुभकामनाएं  छठ पूजा  जानियें छठ पूजा से जुड़े वैज्ञानिक एवं सामाजिक महत्त्व

विकाश सिंह-छठ पूजा की शुभकामनाएं छठ पूजा जानियें छठ पूजा से जुड़े वैज्ञानिक एवं सामाजिक महत्त्व

दिवाली के छह दिन बाद आने वाला छठ पर्व मूल रूप से सूर्योपासना का पर्व है, जिसका आरंभ दिवाली के मात्र चार दिन बाद से ही हो जाता है. कार्तिक मा...

विकास सिंह - मिंव पंचायत के धर्मपुरा गांव में छत से गिर दो वर्षीय बच्चा, युवा नेता विकास सिंह ने दिलाया हरसंभव मदद का भरोसा

विकास सिंह - मिंव पंचायत के धर्मपुरा गांव में छत से गिर दो वर्षीय बच्चा, युवा नेता विकास सिंह ने दिलाया हरसंभव मदद का भरोसा

कैमूर जिले की मिंव पंचायत स्थित धर्मपुरा गाँव में एक बेहद दु:खद घटना सामने आई, जहां श्री चंद्रमा चौरसिया का दो वर्षीय पुत्र अभय कुमार खेलते ...

विकाश सिंह-शुभ दीपावली दीपावली  रोशनी और उज्ज्वलता के त्यौहार दीपावली से करें जीवन को प्रकाशमय

विकाश सिंह-शुभ दीपावली दीपावली रोशनी और उज्ज्वलता के त्यौहार दीपावली से करें जीवन को प्रकाशमय

“राम”...मात्र दो शब्दों और एक मात्रा के संयोजन से बना एक शब्द है, लेकिन इस छोटे से शब्द में सार्थक जीवन जीने का प्रत्येक सूत्र छिपा हुआ है. ...

विकाश सिंह-शुभ धनतेरस  धनतेरस सभी राष्ट्रवासियों को मंगलता के सूचक धनतेरस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

विकाश सिंह-शुभ धनतेरस धनतेरस सभी राष्ट्रवासियों को मंगलता के सूचक धनतेरस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

दीपावली से दो दिन पहले से ही त्यौहारों की श्रृंखला शुरू हो जाती है. दिवाली के आगमन का श्री गणेश होता है धनतेरस से, यह पर्व धन और आरोग्य के द...

विकास सिंह - सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा के पास किए गए दीप प्रज्वलित

विकास सिंह - सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा के पास किए गए दीप प्रज्वलित

"सरदार वल्लभभाई पटेल ने समाज के लिए मार्गदर्शक का कार्य किया है। उनके द्वारा अनेकता में एकता का संदेश दिया गया, इतना ही नहीं पूरे खंड खंड भा...

विकाश सिंह-राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रतिपालक लौहपुरुष  सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती सरदार  वल्लभभाई पटेल की जयंती पर सादर अभिनंदन

विकाश सिंह-राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रतिपालक लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर सादर अभिनंदन

कोई भी देश तभी मजबूत हो सकता है, जब उसकी जड़ें मजबूत हों यानि उसकी एकता और अखंडता बनी रहे। हमारा देश 200 वर्षों तक गुलाम रहा, जिसका सबसे बाद...

विकाश सिंह-देश की प्रथम एवं एकमात्र महिला प्रधानमंत्री, आयरन लेडी  इंदिरा गाँधी पुण्यतिथि  इंदिरा गाँधी जी की जयंती पर कोटिश: नमन

विकाश सिंह-देश की प्रथम एवं एकमात्र महिला प्रधानमंत्री, आयरन लेडी इंदिरा गाँधी पुण्यतिथि इंदिरा गाँधी जी की जयंती पर कोटिश: नमन

देश की इकलौती महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज पुण्यतिथि है. आज ही के दिन 1984 में उनके अंगरक्षकों द्वारा गोली मारकर इंदिरा गांधी की हत...

विकास सिंह - जिला परिषद भभुआ भाग 3 में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विकास सिंह ने किया नामांकन

विकास सिंह - जिला परिषद भभुआ भाग 3 में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विकास सिंह ने किया नामांकन

कैमूर जिले में पंचायत चुनावों के दसवें चरण के अंतर्गत भभुआ प्रखंड क्षेत्र का नामांकन जोरों-शोरों से जारी है। जिसकी तीन सीटों के लिए अब तक कु...

विकाश सिंह-शुभ विजयदशमी  दशहरा  असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक दशहरे पर्व की शुभकामनाएं

विकाश सिंह-शुभ विजयदशमी दशहरा असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक दशहरे पर्व की शुभकामनाएं

देशभर में धूमधाम से मनाया जाने वाला दशहरा भारतीय संस्कृति के असीम गौरव, वीरता और पराक्रम की पराकाष्ठा का प्रतीक है. आश्विन शुक्ल दशमी को आने...

विकाश सिंह-नवरात्री के नौवें दिन की शुभकामनायें -  नवरात्री नवमी  माँ सिद्धिदात्री

विकाश सिंह-नवरात्री के नौवें दिन की शुभकामनायें - नवरात्री नवमी माँ सिद्धिदात्री

"या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थितानमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:"अर्थात जो देवी सब प्राणियों में शक्ति रूप से स्थित हैं, उनको नम...

विकाश सिंह-नवरात्री के आठवें दिन की शुभकामनायें - नवरात्री अष्टमी माँ महागौरी

विकाश सिंह-राम मनोहर लोहिया जी डॉ. राम मनोहर लोहिया पुण्यतिथि की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि

विकाश सिंह-राम मनोहर लोहिया जी डॉ. राम मनोहर लोहिया पुण्यतिथि की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी रहे राम मनोहर लोहिया का नाम देश के उन सम्मानीय राजनेताओं की फेहरिस्त में आता है, जिन्होंने अपने दम पर दे...

अधिक जानें..

© vikashsingh.in & Navpravartak.com Terms  Privacy