Vikash Singh
  • होम
  • जानें
  • अपडेट
  • गैलरी
  • संपर्क
  • जन सुनवाई

रिंकू सोनकर -शुभ जन्माष्टमी जन्माष्टमी श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन त्यौहार सभी देशवासियों के जीवन में लाये शुभता

  • By
  • Vikash Singh
  • August-10-2020
रिंकू सोनकर -शुभ जन्माष्टमी  जन्माष्टमी  श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन त्यौहार सभी देशवासियों के जीवगीता में उपदेश सुनाया,
धर्म युद्ध को धर्म बताया.
कर्म तू कर मत रख फल की इच्छा,
यह सन्देश तुम्हीं से पाया.
अमर है गीता के बोल सारे,
हे नाथ नारायण वासुदेवा..॥
॥ श्री कृष्णा गोविन्द हरे मुरारी ॥

प्रभु श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर आप सभी को सहस्त्रों बधाइयां. हमारे हिन्दू धर्म में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है और बड़े ही भक्ति भाव से प्रभु के बाल गोपाल स्वरुप को सजाया संवारा जाता है. इस दिवस पर ऐसा लगता है जैसे समस्त देश वृंदावन बन गया हो और कृष्ण लहर प्रवाहित होकर आनंद बरसा रही हो. देश में मंदिरों को भव्य रूप से सजाया जाता है और प्रभु श्री कृष्ण की लीलाओं को झांकी के माध्यम से दर्शाया जाता है. इन सभी धार्मिक क्रियाकलापों से हम सभी को तो भक्ति का बोध होता ही है, साथ ही हमारे बच्चों को भी अपनी युगों प्राचीन संस्कृति, सभ्यता और परम्पराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है.

इस तरह जन्माष्टमी का त्यौहार समस्त देश में मंगल का संचार लेकर आता है और सभी के जीवन को नवता, शुभता और श्रृद्धा के भाव से लबरेज कर देता है. भारत में तो जन्माष्टमी का अपना विशेष महत्व है, यहां प्रभु के बाल गोपाल चरित्र को बेहद प्रेम से सजाया संवारा जाता है और मुरली मनोहर के जन्मदिवस पर बड़े बड़े आयोजन भी किये जाते हैं. किन्तु उससे भी कहीं अधिक बढ़कर जन्माष्टमी हमें ज्ञान देती है. भारत के प्राचीनतम और पवित्र पौराणिक ग्रन्थ श्रीमद भगवद्गीता में स्वयं भगवान श्री कृष्ण ने कहा है कि,

जब जब समाज में बुराई का प्रभाव बढ़ेगा और धर्म की हानि होगी तो मैं इस दुनिया में अवतार लूंगा और बुराई का विनाश करने व अच्छाई का साथ देने के लिए अधर्मियों का अंत करूंगा.

आज जब हमारे समाज में नशा, शराब, भ्रष्टाचार, बाल एवं स्त्री अपराध जैसे अधर्म बढ़ रहे हैं और व्यक्ति सामाजिक पतन की ओर बढ़ता चला जा रहा है. ऐसे में आवश्यकता है कि हम अपने राम और कृष्ण के सिद्धांतों पर चले. सभी एकजुट होकर इस जन्माष्टमी प्रण लें कि भगवान श्री कृष्ण के दिखाए धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे और राष्ट्र उत्थान के लिए फल की इच्छा किये बिना अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे. तभी हम सच्चे अर्थों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाए जाने के अधिकारी होंगे.

उपरोक्त आशाओं और निवेदन के साथ आप सभी राष्ट्रवासियों को जन्माष्टमी की कोटि कोटि शुभकामनाएं. आप सभी का जीवन खुशहाल हो, उल्लासपूर्ण हो और आप सभी प्रगति के मार्ग की ओर उन्मुख हो सकें. जय श्री कृष्णा..!!
क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.

क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.

नमस्कार, मैं रिंकू सोनकर आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं आप सब की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो प्रदेश में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

विकाश सिंह-मैरी क्रिसमस  क्रिसमस डे  मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देने वाले प्रभु ईसा मसीह के जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विकाश सिंह-मैरी क्रिसमस क्रिसमस डे मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देने वाले प्रभु ईसा मसीह के जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

हर साल की समाप्ति से ठीक पांच दिन पहले यानि 25 दिसम्बर को साड़ी दुनिया क्रिसमस डे सेलिब्रेट करती है, लेकिन यहां यह जानना जरुरी हो जाता है कि ...

विकास सिंह - किसान आंदोलन का दिखने लगा असर, समर्थन के लिए जुटने लगे किसान

विकास सिंह - किसान आंदोलन का दिखने लगा असर, समर्थन के लिए जुटने लगे किसान

किसानों के हितों और अधिकार के लिए कैमूर जिले में युवा जोश संगठन के नेतृत्व में जो लड़ाई शुरू की गई थी, उसका प्रभाव अब दिखने लगा है। संगठन के ...

विकास सिंह - किसानों की समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरे युवा जोश संगठन और युवा किसान

विकास सिंह - किसानों की समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरे युवा जोश संगठन और युवा किसान

किसान के मुद्दों को लेकर युवा जोश के अध्यक्ष विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल के नेतृत्व में युवा किसानों ने भभुआ विधानसभा में आक्रोश मार्च निकाला...

विकास सिंह - किसानों की समस्याओं के लिए संजय वाटिका में बैठक संपन्न, निकाला जाएगा आक्रोश मार्च

विकास सिंह - किसानों की समस्याओं के लिए संजय वाटिका में बैठक संपन्न, निकाला जाएगा आक्रोश मार्च

भभुआ विधानसभा में युवा जोश के अध्यक्ष एवं भभुआ से पूर्व विधायक प्रत्याशी विकास सिंह ने जिला मुख्यालय स्थित संजय वाटिका में एक अहम बैठक करते ...

विकास सिंह - शासन-प्रशासन की लापरवाही से बर्बाद हो रहे किसान, विकास सिंह करेंगे किसान स्वाभिमान यात्रा

विकास सिंह - शासन-प्रशासन की लापरवाही से बर्बाद हो रहे किसान, विकास सिंह करेंगे किसान स्वाभिमान यात्रा

शासन की उदासीनता के चलते कैमूर जिले में धान की सरकारी खरीद अभी तक भी शुरू नहीं हो पाई है, जिसके चलते किसानों का मेहनत से उगाया गया धान आज भू...

विकास सिंह - भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस के आयोजन में की शिरकत

विकास सिंह - भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस के आयोजन में की शिरकत

भारतीय संविधान के प्रमुख वास्तुकार एवं दलितों व पिछड़ों के आदर्श डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 64वीं पुण्यतिथि के अवसर पर देशभर में विभिन्न आयोजन ...

विकाश सिंह-गुरुनानक जयंती की गुरुनानक जयंती  सभी देशवासियों को शुभकामनाएं

विकाश सिंह-गुरुनानक जयंती की गुरुनानक जयंती सभी देशवासियों को शुभकामनाएं

गुरुनानक सिखों के प्रथम गुरु हैं | इन्हें नानक, नानक देव जी, बाबा नानक और नानकशाह जैसे कई नामो से सम्बोधित किया गया है | गुरुनानक देव जी के ...

विकास सिंह - संविधान दिवस के अवसर पर मुसहर टोली में निर्धन जनों की समस्याओं को सुना

विकास सिंह - संविधान दिवस के अवसर पर मुसहर टोली में निर्धन जनों की समस्याओं को सुना

संविधान दिवस यानि भारत के लोकतंत्र को संचालित करने वाली पुस्तक के निर्माण का दिवस। आज के ही दिन संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को ग्रहण क...

विकाश सिंह-आप सभी देशवासियो को संविधान दिवस  संविधान दिवस की शुभकामनायें

विकाश सिंह-आप सभी देशवासियो को संविधान दिवस संविधान दिवस की शुभकामनायें

देश को स्वतंत्रता मिलने के बाद से ही भारतीय राजनीतिज्ञों और विद्वेताओं ने देश के अपने एक विशेष संविधान होने पर चर्चा शुरू कर दी थी। इसी क्रम...

विकाश सिंह-छठ पूजा की शुभकामनाएं  छठ पूजा  जानियें छठ पूजा से जुड़े वैज्ञानिक एवं सामाजिक महत्त्व

विकाश सिंह-छठ पूजा की शुभकामनाएं छठ पूजा जानियें छठ पूजा से जुड़े वैज्ञानिक एवं सामाजिक महत्त्व

दिवाली के छह दिन बाद आने वाला छठ पर्व मूल रूप से सूर्योपासना का पर्व है, जिसका आरंभ दिवाली के मात्र चार दिन बाद से ही हो जाता है. कार्तिक मा...

विकाश सिंह-छठ पूजा के दूसरे दिन छठ पूजा ( खरना)  खरना की शुभकामनायें

विकाश सिंह-लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि लाला लाजपत राय पुण्यतिथि  पे उन्हें कोटि कोटि नमन

विकाश सिंह-लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि लाला लाजपत राय पुण्यतिथि पे उन्हें कोटि कोटि नमन

लाला लाजपत राय बचपन से ही बहुमुखी प्रतिभा से धनी थे। एक ही जीवन में उन्होंने विचारक, बैंकर, लेखक और स्वतंत्रता सेनानी की भूमिकाओं को बखूबी ...

अधिक जानें..

© vikashsingh.in & Navpravartak.com Terms  Privacy