Vikash Singh
  • होम
  • जानें
  • अपडेट
  • गैलरी
  • संपर्क
  • जन सुनवाई

मंजू कुमारी-आप सभी देशवासियो को संविधान दिवस संविधान दिवस की शुभकामनायें

  • By
  • Vikash Singh
  • November-26-2020

देश को स्वतंत्रता मिलने के बाद से ही भारतीय राजनीतिज्ञों और विद्वेताओं ने देश के अपने एक विशेष संविधान होने पर चर्चा शुरू कर दी थी। इसी क्रम में 29 अगस्त 1947 को भारतीय संविधान के निर्माण के लिए एक प्रारूप समिति का निर्माण  किया गया था, जिसके अध्यक्ष के रूप में डॉ भीमराव अंबेडकर को नियुक्त किया गया था और उन्हें संविधान के निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। डॉ अंबेडकर ने निरंतर दो वर्षों के अथक परिश्रम और विश्व भर के सभी संविधानों का बारीकी से अध्ययन करने के बाद भारतीय परिस्थितियों के संदर्भ में संविधान का मसौदा तैयार किया और 26 नवंबर, 1949 को इसे भारतीय संविधान सभा के सामने रखा, जिसे उसी दिन अपना लिया गया। इसके बाद से प्रति वर्ष हमारे देश में 26 नवंबर को "संविधान दिवस" मनाया जाता है।  जानिए भारत के संविधान से जुड़े कुछ रोचक तथ्य :

1. भारत को अपने सबसे बड़े लिखित संविधान के कारण ही विश्व का सबसे बाद गणतंत्र कहा जाता है। 

2. भारतीय संविधान के निर्माण में संविधान सभा पर कुल अनुमानित लागत एक करोड़ रुपये थी। 

3. संविधान के निर्माण में 2 वर्ष, 11 महीने और 18 दिन का समय लगा था और कुल 118  बैठकों का आयोजन इस दौरान किया गया था। 

4. भारतीय संविधान सभा के मुख्य सदस्यों में पंडित जवाहर लाल नेहरू, डॉ भीमराव अंबेडकर सरदार वल्लभ भाई पटेल, मौलाना अबुल कलाम, डॉ राजेन्द्र प्रसाद थे। 

5. 11 दिसम्बर, 1946 को डॉ राजेंद्र प्रसाद को संविधान सभा का अध्यक्ष चुना गया था, जो अंत तक इस पद पर बने रहे। 

6. भारतीय संविधान में स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे जैसे आदर्शों को फ्रांस से लिए गया है, वहीं संसदीय सरकार, संसदीय प्रणाली, एकल नागरिकता, कैबिनेट व्यवस्था जैसी कईं व्यवस्थाएँ ब्रिटेन से ली गई हैं। 

7. हमारे संविधान में संशोधन और राज्य सभा सदस्यों के चुनाव की प्रणाली दक्षिण अफ्रीका, मौलिक कर्तव्यों को रूस, राष्ट्रपति चुनाव के लिए अप्रत्यक्ष मतदान आयरलैंड से, राष्ट्रपति पर महाभियोग अमेरिकी संविधान से लिए गए हैं। 

8. यह विश्व का सबसे बड़ा हस्तलिखित संविधान है, जिसे हिन्दी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में प्रेम बिहारी नारायण रायजादा द्वारा लिपिबद्ध किया गया था। उन्होंने बेहद सुंदर इटैलिक स्टाइल में कैलिग्राफी के साथ संविधान को लिखा था, जिसमें उन्हें छह महीने का समय लगा था। इसके लिए उन्होंने किसी प्रकार का मेहनताना नहीं लिया था, बस उनकी शर्त थी कि वह हर पृष्ठ के नीचे अपना नाम और अंतिम पृष्ठ के बाद अपना व अपने दादा जी का नाम लिखेंगे। 

9. संविधान लिखने के लिए हाथ से बने हुए कागज पुणे से मंगवाए गए और इसके लिए रायजादा साहब ने 303 निब होल्डर कलम और 254 बोतल इंक का प्रयोग किया। 

10. भारतीय संविधान की मूल प्रति को शांति निकेतन के कलाकारों द्वारा आचार्य नंदलाल बोस के निर्देशन में सजाया गया था। 

11. संविधान की प्रस्तावना का पृष्ठ बी राम मनोहर सिंह के द्वारा निर्मित किया गया था। 

12. संविधान की मूल प्रतियों को संसद के पुस्तकालय में हीलियम से भरे चैम्बर में रखा गया है ताकि यह खराब नहीं हों। 

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

विकाश सिंह-गुरुनानक जयंती की गुरुनानक जयंती  सभी देशवासियों को शुभकामनाएं

विकाश सिंह-गुरुनानक जयंती की गुरुनानक जयंती सभी देशवासियों को शुभकामनाएं

गुरुनानक सिखों के प्रथम गुरु हैं | इन्हें नानक, नानक देव जी, बाबा नानक और नानकशाह जैसे कई नामो से सम्बोधित किया गया है | गुरुनानक देव जी के ...

विकाश सिंह-आप सभी देशवासियो को संविधान दिवस  संविधान दिवस की शुभकामनायें

विकाश सिंह-आप सभी देशवासियो को संविधान दिवस संविधान दिवस की शुभकामनायें

देश को स्वतंत्रता मिलने के बाद से ही भारतीय राजनीतिज्ञों और विद्वेताओं ने देश के अपने एक विशेष संविधान होने पर चर्चा शुरू कर दी थी। इसी क्रम...

विकाश सिंह-छठ पूजा की शुभकामनाएं  छठ पूजा  जानियें छठ पूजा से जुड़े वैज्ञानिक एवं सामाजिक महत्त्व

विकाश सिंह-छठ पूजा की शुभकामनाएं छठ पूजा जानियें छठ पूजा से जुड़े वैज्ञानिक एवं सामाजिक महत्त्व

दिवाली के छह दिन बाद आने वाला छठ पर्व मूल रूप से सूर्योपासना का पर्व है, जिसका आरंभ दिवाली के मात्र चार दिन बाद से ही हो जाता है. कार्तिक मा...

विकाश सिंह-छठ पूजा के दूसरे दिन छठ पूजा ( खरना)  खरना की शुभकामनायें

विकाश सिंह-लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि लाला लाजपत राय पुण्यतिथि  पे उन्हें कोटि कोटि नमन

विकाश सिंह-लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि लाला लाजपत राय पुण्यतिथि पे उन्हें कोटि कोटि नमन

लाला लाजपत राय बचपन से ही बहुमुखी प्रतिभा से धनी थे। एक ही जीवन में उन्होंने विचारक, बैंकर, लेखक और स्वतंत्रता सेनानी की भूमिकाओं को बखूबी ...

विकाश सिंह-शुभ दीपावली दीपावली  रोशनी और उज्ज्वलता के त्यौहार दीपावली से करें जीवन को प्रकाशमय

विकाश सिंह-शुभ दीपावली दीपावली रोशनी और उज्ज्वलता के त्यौहार दीपावली से करें जीवन को प्रकाशमय

“राम”...मात्र दो शब्दों और एक मात्रा के संयोजन से बना एक शब्द है, लेकिन इस छोटे से शब्द में सार्थक जीवन जीने का प्रत्येक सूत्र छिपा हुआ है. ...

विकाश सिंह-शुभ धनतेरस  धनतेरस सभी राष्ट्रवासियों को मंगलता के सूचक धनतेरस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

विकाश सिंह-शुभ धनतेरस धनतेरस सभी राष्ट्रवासियों को मंगलता के सूचक धनतेरस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

दीपावली से दो दिन पहले से ही त्यौहारों की श्रृंखला शुरू हो जाती है. दिवाली के आगमन का श्री गणेश होता है धनतेरस से, यह पर्व धन और आरोग्य के द...

विकाश सिंह-अबुल कलाम आज़ाद  अबुल कलाम आजा़द की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन

विकाश सिंह-अबुल कलाम आज़ाद अबुल कलाम आजा़द की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन

आज के दिन को हम मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के रूप में जानते है। स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना आजाद का जन्म 11 नवंबर, 1888 क...

विकाश सिंह-डॉ चन्द्रशेखर वेंकटरमन जी सीवी रमन जयंती की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन

विकाश सिंह-डॉ चन्द्रशेखर वेंकटरमन जी सीवी रमन जयंती की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन

विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर कीर्तिमान स्थापित करने वाले डॉ सीवी रमन की आज जन्म जयंती है। वह भारत के एक ऐसे वैज्ञानिक...

विकाश सिंह-देश की प्रथम एवं एकमात्र महिला प्रधानमंत्री, आयरन लेडी  इंदिरा गाँधी पुण्यतिथि  इंदिरा गाँधी जी की जयंती पर कोटिश: नमन

विकाश सिंह-देश की प्रथम एवं एकमात्र महिला प्रधानमंत्री, आयरन लेडी इंदिरा गाँधी पुण्यतिथि इंदिरा गाँधी जी की जयंती पर कोटिश: नमन

देश की इकलौती महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज पुण्यतिथि है. आज ही के दिन 1984 में उनके अंगरक्षकों द्वारा गोली मारकर इंदिरा गांधी की हत...

विकाश सिंह-राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रतिपालक लौहपुरुष  सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती सरदार  वल्लभभाई पटेल की जयंती पर सादर अभिनंदन

विकाश सिंह-राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रतिपालक लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर सादर अभिनंदन

कोई भी देश तभी मजबूत हो सकता है, जब उसकी जड़ें मजबूत हों यानि उसकी एकता और अखंडता बनी रहे। हमारा देश 200 वर्षों तक गुलाम रहा, जिसका सबसे बाद...

विकाश सिंह-शुभ विजयदशमी  दशहरा  असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक दशहरे पर्व की शुभकामनाएं

विकाश सिंह-शुभ विजयदशमी दशहरा असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक दशहरे पर्व की शुभकामनाएं

देशभर में धूमधाम से मनाया जाने वाला दशहरा भारतीय संस्कृति के असीम गौरव, वीरता और पराक्रम की पराकाष्ठा का प्रतीक है. आश्विन शुक्ल दशमी को आने...

अधिक जानें..

Get Updates On Your Social Media Timeline.
सोशल मीडिया जोड़ें

© vikashsingh.in & Navpravartak.com Terms  Privacy