Vikash Singh
  • होम
  • जानें
  • अपडेट
  • संपर्क
  • जन सुनवाई

हिंडन नदी - निर्मल हिण्डन वन महोत्सव

  • By
  • Rakesh Prasad
  • Raman Kant
  • Swarntabh Kumar
  • August-18-2018

निर्मल हिण्डन अभियान के तहत आगामी 19-26 अगस्त तक हिण्डन वन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान हिण्डन व उसकी सभी सहायक नदियों कृष्णी, काली पश्चिम, धमोला, पांवधोई व नागदेह के किनारे वृक्षारोपण किया जाएगा। यह वृक्षारोपण हिण्डन व उसकी सहायक नदियों के गुजरने वाले सभी सात जनपदों सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद व गौतमबुद्धनगर में विभिन्न प्रजातियों के करीब 3 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इस कार्य में जिला प्रशासन, स्वयं सेवी संगठन, सामाजिक कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान, धार्मिक संगठन व छात्र आदि सभी भाग लेंगे। इसको लेकर सभी जनपदों में तैयारियां चल रही हैं। शीघ्र ही निर्मल हिण्डन सम्मेलन व निर्मल हिण्डन कांवड महोत्सव का भी आयोजन किया जाएगा। 

निर्मल हिण्डन अभियान के तहत आगामी 19-26 अगस्त तक हिण्डन वन महोत्सव का आयोजन किया
जाएगा। इस दौरान हिण

हिण्डन वन महोत्सव का प्रारम्भ 19 अगस्त से गाजियाबाद जनपद में हिण्डन नदी के निकट प्रतात विहार पार्क में खाली पड़ी करीब 5 हेक्टेयर भूमि पर किया गया। यहां करीब तीन हजार पौधे विभिन्न प्रजातियों के रोपित किए गए। इसका आयोजन नगर-निगम गाजियाबाद द्वारा स्वयं सेवी संगठनों के साथ मिलकर किया गया। इस अवसर पर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सुश्री कंचन वर्मा, एसडीएम सदर, एडीएम सिटी, जिला वन अधिकारी सहित आरण्या, नमामी हरनन्दे, पर्यावरण सचेतक समिति, सादित फाउंडेशन व खुशी फाउंडेशन के प्रतिनिधियों सहित सामाजिक कार्यकर्ता विक्रांत शर्मा, प्रशांत वत्स, संदीप त्यागी व गौरव भारद्धाज सहित विभिन्न स्कूलों के करीब 1000 बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर बच्चों ने पर्यावरण संबंधी नाटिका प्रस्तुत की तथा एक-एक पौधा भी रोपित किया। 

निर्मल हिण्डन अभियान के तहत आगामी 19-26 अगस्त तक हिण्डन वन महोत्सव का आयोजन किया
जाएगा। इस दौरान हिण

इसके पश्चात् लोनी में हिण्डन नदी किनारे भनेड़ा गांव के जंगल में वन विभाग विभाग द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए। यहां करीब 500 पौधे रोपित किए गए। इस दौरान डाॅ प्रभात कुमार द्वारा हिण्डन नदी का निरिक्षण भी किया गया। 

गाजियाबाद जनपद में हिण्डन वन महोत्सव के दौरान कुल तीस हजार पौधे रोपित किए जाने हैं। जिसमें कि दस हजार नगर निगम, दस हजार गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, पांच हजार एसडीएम मोदीनगर तथा पांच हजार द्वारा रोपित किए जाएंगे। 

गौतमबुद्धनगर जनपद के वृक्षारोपण का प्रारम्भ गे्रटर नोएडा के हिण्डन किनारे बसे कुलेसरा गांव में वन विभाग व स्वयं सेवी संगठनों के सहयोग से मण्डलायुक्त मेरठ व जिलाधिकारी गौरमबुद्धनगर के हाथों से पौधा रोपित करके किया गया।यहां पीपल, नीम, पिलखन व गुटेल आदि के करीब दो हजार पौधे  रोपित किए गए। इस अवसर पर एडीएम विनीत कुमार व डीएफओ गिरिश शुक्ला, विकरांत तोंगड़, रामवीर तंवर सहित किसान व बच्चे भी शामिल हुए। इस अवसर पर कुलेसरा व आस-पास के क्षेत्र से नदी में प्लास्टिक न जाने देने के लिए जन जागरूकता हेतु युवा कार्यकर्ता टीकम सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई। गौतमबुद्धनगर में भी हिण्डन नदी के किनारों पर तीस हजार पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य तय किया गया है, जोकि 26 अगस्त तक पूर्ण होगा।

निर्मल हिण्डन अभियान के तहत आगामी 19-26 अगस्त तक हिण्डन वन महोत्सव का आयोजन किया
जाएगा। इस दौरान हिण 

हिण्डन नदी के यमुना में मिलने के स्थान गौतमबुद्धनगर के तिलवाड़ा गांव के जंगल में भी पौधारोपण किया गया। यहां करीब 50 पौधे रोपित किए गए। यहां हिण्डन नदी शिवालिक से लेकर सात जनपदों से होते हुए आती है और यमुना में समाहित हो जाती है।

पौधारोपण के पश्चात् मण्डलायुक्त मेरठ डाॅ प्रभात कुमार ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि निर्मल हिण्डन का कार्य कोई अभियान न होकर एक सोच है जिसके तहत हिण्डन के निर्मलीकरण का सभी को अपने अन्दर समाहित करके कार्य करना होगा। इस कार्य में सभी को साथ जोड़ते हुए आगे बढ़ना होगा, जिससे कि निर्मल हिण्डन की अवधारणा को अमल में लाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत नदी सुधार के बहुत से कार्याें को करना है जिसमें कि समाज की भागीदारी बहुत आवश्यक है। डाॅ प्रभात कुमार ने जानकारी दी कि हिण्डन नदी के यमुना में मिलने के स्थान पर घना जंगल उगाने तथा इस स्थान को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की योजना पर भी कार्य किया जा रहा है। 

हिण्डन वन महोत्सव के अंतिम दिन 26 अगस्त को डाॅ प्रभात कुमार के नेतृत्व में मेरठ, बागपत व शामली जनपदों में हिण्डन व उसकी सहायक नदियों के निकट पौधारोपण किया जाना है। इस दिन करीब 15000 पौधों का रोपण किया जाएगा। इस दौरान इन जनपदों के अधिकारियों सहित, किसान, ग्राम प्रधान, स्वयं सेवी संगठनों के प्रतिनिध व स्कूली बच्चे पौधारोपण करेंगे। 

 

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

Related Tags

nirmal hindon(15) hindon river(17) Hindon Nadi(18)

More

विकाश सिंह-बिरसा मुंडा जी बिरसा मुंड़ा जंयती की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन

विकाश सिंह-बिरसा मुंडा जी बिरसा मुंड़ा जंयती की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन

स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारतभूमि पर ऐसे कई नायक पैदा हुए जिन्होंने इतिहास में अपना नाम स्वर्णाक्षरों से लिखवाया. एक छोटी सी आवाज को नारा...

विकाश सिंह-पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस बाल दिवस ( बाल दिवस ) की हार्दिक शुभकामनाएं

विकाश सिंह-पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस बाल दिवस ( बाल दिवस ) की हार्दिक शुभकामनाएं

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के बच्चों के प्रति प्रेम को देखते हुए उनके जन्मदिन यानि 14 नवंबर को प्रति वर्ष भारत में बाल दि...

विकाश सिंह-छठ पूजा की शुभकामनाएं  छठ पूजा  जानियें छठ पूजा से जुड़े वैज्ञानिक एवं सामाजिक महत्त्व

विकाश सिंह-छठ पूजा की शुभकामनाएं छठ पूजा जानियें छठ पूजा से जुड़े वैज्ञानिक एवं सामाजिक महत्त्व

दिवाली के छह दिन बाद आने वाला छठ पर्व मूल रूप से सूर्योपासना का पर्व है, जिसका आरंभ दिवाली के मात्र चार दिन बाद से ही हो जाता है. कार्तिक मा...

विकास सिंह - मिंव पंचायत के धर्मपुरा गांव में छत से गिर दो वर्षीय बच्चा, युवा नेता विकास सिंह ने दिलाया हरसंभव मदद का भरोसा

विकास सिंह - मिंव पंचायत के धर्मपुरा गांव में छत से गिर दो वर्षीय बच्चा, युवा नेता विकास सिंह ने दिलाया हरसंभव मदद का भरोसा

कैमूर जिले की मिंव पंचायत स्थित धर्मपुरा गाँव में एक बेहद दु:खद घटना सामने आई, जहां श्री चंद्रमा चौरसिया का दो वर्षीय पुत्र अभय कुमार खेलते ...

विकाश सिंह-शुभ दीपावली दीपावली  रोशनी और उज्ज्वलता के त्यौहार दीपावली से करें जीवन को प्रकाशमय

विकाश सिंह-शुभ दीपावली दीपावली रोशनी और उज्ज्वलता के त्यौहार दीपावली से करें जीवन को प्रकाशमय

“राम”...मात्र दो शब्दों और एक मात्रा के संयोजन से बना एक शब्द है, लेकिन इस छोटे से शब्द में सार्थक जीवन जीने का प्रत्येक सूत्र छिपा हुआ है. ...

विकाश सिंह-शुभ धनतेरस  धनतेरस सभी राष्ट्रवासियों को मंगलता के सूचक धनतेरस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

विकाश सिंह-शुभ धनतेरस धनतेरस सभी राष्ट्रवासियों को मंगलता के सूचक धनतेरस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

दीपावली से दो दिन पहले से ही त्यौहारों की श्रृंखला शुरू हो जाती है. दिवाली के आगमन का श्री गणेश होता है धनतेरस से, यह पर्व धन और आरोग्य के द...

विकास सिंह - सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा के पास किए गए दीप प्रज्वलित

विकास सिंह - सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा के पास किए गए दीप प्रज्वलित

"सरदार वल्लभभाई पटेल ने समाज के लिए मार्गदर्शक का कार्य किया है। उनके द्वारा अनेकता में एकता का संदेश दिया गया, इतना ही नहीं पूरे खंड खंड भा...

विकाश सिंह-राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रतिपालक लौहपुरुष  सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती सरदार  वल्लभभाई पटेल की जयंती पर सादर अभिनंदन

विकाश सिंह-राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रतिपालक लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर सादर अभिनंदन

कोई भी देश तभी मजबूत हो सकता है, जब उसकी जड़ें मजबूत हों यानि उसकी एकता और अखंडता बनी रहे। हमारा देश 200 वर्षों तक गुलाम रहा, जिसका सबसे बाद...

विकाश सिंह-देश की प्रथम एवं एकमात्र महिला प्रधानमंत्री, आयरन लेडी  इंदिरा गाँधी पुण्यतिथि  इंदिरा गाँधी जी की जयंती पर कोटिश: नमन

विकाश सिंह-देश की प्रथम एवं एकमात्र महिला प्रधानमंत्री, आयरन लेडी इंदिरा गाँधी पुण्यतिथि इंदिरा गाँधी जी की जयंती पर कोटिश: नमन

देश की इकलौती महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज पुण्यतिथि है. आज ही के दिन 1984 में उनके अंगरक्षकों द्वारा गोली मारकर इंदिरा गांधी की हत...

विकास सिंह - जिला परिषद भभुआ भाग 3 में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विकास सिंह ने किया नामांकन

विकास सिंह - जिला परिषद भभुआ भाग 3 में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विकास सिंह ने किया नामांकन

कैमूर जिले में पंचायत चुनावों के दसवें चरण के अंतर्गत भभुआ प्रखंड क्षेत्र का नामांकन जोरों-शोरों से जारी है। जिसकी तीन सीटों के लिए अब तक कु...

विकाश सिंह-शुभ विजयदशमी  दशहरा  असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक दशहरे पर्व की शुभकामनाएं

विकाश सिंह-शुभ विजयदशमी दशहरा असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक दशहरे पर्व की शुभकामनाएं

देशभर में धूमधाम से मनाया जाने वाला दशहरा भारतीय संस्कृति के असीम गौरव, वीरता और पराक्रम की पराकाष्ठा का प्रतीक है. आश्विन शुक्ल दशमी को आने...

विकाश सिंह-नवरात्री के नौवें दिन की शुभकामनायें -  नवरात्री नवमी  माँ सिद्धिदात्री

विकाश सिंह-नवरात्री के नौवें दिन की शुभकामनायें - नवरात्री नवमी माँ सिद्धिदात्री

"या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थितानमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:"अर्थात जो देवी सब प्राणियों में शक्ति रूप से स्थित हैं, उनको नम...

अधिक जानें..

© vikashsingh.in & Navpravartak.com Terms  Privacy